मेक्सिको सिटी, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। मेक्सिको सिटी के पास पटाखों के बाजार में विस्फोट में 26 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक स्थानीय टेलीविजन से मिली जानकारी में मेक्सिको के राज्य अभियोजक एलेजांड्रो गोमेज ने मंगलवार को हुए विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा जताया। इससे पहले …
Read More »विश्व
भारत ने पाकिस्तान में प्रौद्योगिकी सम्मेलन का बहिष्कार किया
इस्लामाबाद, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तान में हो रहे अंतर्राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सम्मेलन में भाग नहीं लेने का फैसला किया है, जोकि दोनों पड़ोसियों के बीच बढ़े तनाव का नवीनतम संकेत है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र से संबंद्ध संस्था की गवर्निग काउंसिल के इस तीन दिवसीय सम्मेलन में पहले भाग लेने …
Read More »चर्च ऑफ इंग्लैंड में 20 साल बाद पहला अश्वेत पादरी
लंदन, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। चर्च ऑफ इंग्लैंड ने 20 साल बाद अपना पहला अश्वेत पादरी नियुक्त किया है। इस कदम को वरिष्ठ नेतृत्व के पदों पर अल्पसंख्यकों को बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है। ‘गार्जियन’ की मंगलवार की रिपोर्ट के मुताबिक, डाउनिंग स्ट्रीट ने घोषणा की कि नाइजिरिया में जन्मे वोयिन करोवेई दोरगु दक्षिण-पूर्वी लंदन के एक शहर …
Read More »दिमाग के कार्यो पर असर डालता है शोरगुल
लंदन, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। ध्वनि के प्रति संवेदनशीलता से व्यक्तियों के दिमाग के कार्यो में परिवर्तन हो सकता है, क्योंकि यह ध्वनि प्रणाली से जुड़ा हुआ है। एक नए शोध में यह बात सामने आई है। फिनलैंड के हेलसिकी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि ध्वनि के प्रति संवेदनशीलता श्रवण उद्दीपन के इनकोडिंग में परिवर्तन से जुड़े हुए हैं। यह …
Read More »बर्लिन में ट्रक ने 12 को रौंदा, पुलिस ने आतंकवादी हमला बताया (लीड-4)
बर्लिन, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी में ‘संदिग्ध आतंकवादी हमले’ की जांच कर रही पुलिस ने मंगलवार को कहा कि हमले के बाद गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी संदिग्ध की हमले में कोई संलिप्तता नहीं है। इस हमले में हमलावर ने ट्रक से कुचलकर 12 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। द गार्जियन की एक रिपोर्ट केमुताबिक, ब्रेतशिप्लात्ज में सोमवार …
Read More »बर्लिन पुलिस ने ‘गलत शख्स’ को पकड़ा, ट्रक हमलावर फरार
बर्लिन, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी की राजधानी में ट्रक हमले के बाद गिरफ्तार किए गए एक पाकिस्तानी संदिग्ध के बारे में बताया गया है कि उसका अपराध से कोई लेना-देना नहीं है। वास्तविक अपराधी हथियारों से लैस था और अभी भी कानून की पहुंच से बाहर है। एक उच्च रैंक के सुरक्षा सूत्र ने यह बात कही। समाचार पत्र डाई …
Read More »ढाका हमले के मास्टरमाइंड के दो साथी गिरफ्तार
ढाका, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की एलीट फोर्स रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने यहां कैफे पर हुए आतंकवादी हमले के दो मास्टरमाइंड के दो साथियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। इस हमले में 21 व्यक्तियों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर विदेशी थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह दोनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश की शाखा नियो-जेएमबी …
Read More »तुर्की में अमेरिकी दूतावास के बाहर गोली चलाने वाला गिरफ्तार
अंकारा, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। तुर्की की राजधानी में अमेरिकी दूतावास के बाहर गोली चलाने वाले व्यक्ति को सुरक्षा अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जगह उस जगह से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, जहां तुर्की में रूस के राजदूत आंद्रे कार्लोव की तुर्की के एक पुलिसकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। समाचार एजेंसी एफे …
Read More »गंभीर रूप से सांस फूलना ‘हार्ट फेल्योर’ का संकेत
लंदन, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। अगर आपको गंभीर रूप से सांस फूलने की शिकायत है तो सावधान हो जाइए, क्योंकि यह हार्ट फेल्योर या सीएओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) का संकेत हो सकता है। एक शोध में यह बात सामने आई है। जल्दी-जल्दी सांस लेने या सांस फूलने को चिकित्सकीय भाषा में डायस्पनिया कहा जाता है, जिसमें छाती में बेहद कड़ापन …
Read More »रूस में जहरीली अल्कोहल से मरने वालों की संख्या 53 हुई
मॉस्को, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूस के साइबेरियाईशहर इरकुत्स्क में जहरीली अल्कोहल के सेवन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है, जबकि 26 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ितों ने बाथ लोशन का सेवन किया था, जिसे बाद में अधिकारियों ने पाया कि वह मेथेनॉल तथा एंटी-फ्रीज का जानलेवा मिश्रण …
Read More »
dharmpath.com dharmpath