विश्व

एफ-1 के अध्यक्ष एस्लेस्टोन की सास का अपहरण

साओ पाउलो, 26 जुलाई (आईएएनएस)। फॉर्मूला-1 के अध्यक्ष बर्नी एस्लेस्टोन की सास का अपहरण कर लिया गया है। अपहर्ताओं ने फिरौती में 3.65 करोड़ डॉलर की मांग की है। समाचार चैनल बीबीसी ने मंगलवार को बताया कि एस्लेस्टोन की पत्नी फाबिआना फ्लोसी की मां अपारेसिडा श्चुंस्क का शुक्रवार की रात अपहरण कर लिया गया था। एस्लेस्टोन के पास 3.1 अरब …

Read More »

अर्मेनिया होते हुए जॉर्जिया को गैस का निर्यात करेगा ईरान

ईरान दौरे पर आए आर्मीनिया के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री लिवोन योलयान के साथ बैठक के बाद ईरान के तेल मंत्री जांगेनेह ने संवाददाताओं से कहा कि जॉर्जिया को गैस की आपूर्ति आर्मीनिया होते हुए की जाएगी और इसी को लेकर आर्मीनियाई साझेदार के साथ बैठक की गई। उन्होंने कहा कि ईरान द्वारा आर्मीनिया होते हुए जॉर्जिया को गैस …

Read More »

यूएई ने नाकाम सैन्य तख्तापलट से जुड़े 2 जनरलों को तुर्की को सौंपा

हिरासत में लिए गए दोनों जनरल अफगानिस्तान में अपनी सेवा दे रहे थे, जिनकी पहचान तुर्की टास्क फोर्स कमांडर मेजर जनरल काहित बाकिर तथा काबुल ट्रेनिंग, सपोर्ट एंड एडवाइजिंग कमांडर ब्रिगेडियर जनरल सेनेर तोपुक के रूप में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की फॉरेन मिनिस्ट्री एंड नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (एमआईटी) के अधिकारियों ने संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों के सहयोग …

Read More »

सू की से मिले वी. के. सिंह

वियेंतिएन/नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। विदेश राज्यमंत्री वी. के. सिंह ने मंगलवार को लाओस की राजधानी वियेंतिएन में म्यांमार की स्टेट काउंसिलर और विदेश मंत्री आंग सान सू की से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दोनों नेताओं की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया, ” जब एक्ट ईस्ट एवं नेबरहुड फर्स्ट एकसाथ साकार हुए। म्यांमार की …

Read More »

दक्षिण चीन सागर विवाद के शांतिपूर्ण समाधान का भारत का आग्रह

वियेनतियाने/नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने मंगलवार को दक्षिण चीन सागर विवाद के शांतिपूर्ण समाधान का आग्रह किया क्योंकि इस जलक्षेत्र से होकर गुजरने वाले जहाज मार्गो की सुरक्षा क्षेत्र की स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। विदेश राज्य मंत्री वी.के. सिंह ने लाओस के वियेनतियाने में पूर्वी एशिया के विदेश मंत्रियों की पांचवी बैठक को संबोधित करते हुए कहा, …

Read More »

मोगादिशू में विस्फोट की संयुक्त राष्ट्र, अफ्रीकी संघ ने निंदा की

अलग-अलग जारी बयान में सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र महासचिव (एसआरएसजी) के विशेष प्रतिनिधि माइकल किटिंग ने कहा कि यह खौफनाक घटना राजनीतिक प्रगति को बाधित करने के लिए आतंकवादियों के दुस्साहसिक प्रयासों का एक ताजा उदाहरण है। किटिंग ने कहा, “अल-शबाब ने एक बार फिर एक निर्मम हमले को अंजाम दिया, जिसने कम से कम एक दर्जन सोमालियाई लोगों की …

Read More »

दुबई में सड़क दुर्घटना में 7 मरे, 13 घायल

समाचार पत्र गल्फ न्यूज के मुताबिक, दुबई पुलिस ने कहा कि ट्रक पार्किं ग के लिए अनाधिकृत जगह पर खड़ा था। एक पिक-अप वाहन उससे टकरा गया। पुलिस ने कहा कि मजदूरों को ले जा रही बस, खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। कुछ यात्री मामूली तो …

Read More »

सोमालिया में दोहरा विस्फोट, 13 मरे (लीड-1)

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मरने वालों में से अधिकांश संयुक्त राष्ट्र कांट्रैक्टर हैं, जो घटनास्थल के पास काम कर रहे थे। मौके पर उपस्थित एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहला विस्फोट हवाईअड्डे के प्रवेश द्वार पर, जबकि दूसरा नजदीक स्थित जांच चौकी पर हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “हवाईअड्डे के निकट भीषण विस्फोट हुआ। मैंने दो विस्फोट …

Read More »

हुंडई का मुनाफा इस साल 7 फीसदी गिरा

सियोल, 26 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की शीर्ष वाहन निर्माता हुंडई मोटर्स ने मंगलवार को बताया कि इस साल की पहली छमाही में उसके मुनाफे में सात फीसदी की कमी आई है और यह 310 अरब वान (2.73 अरब डॉलर) रहा, क्योंकि उभरते बाजारों में मांग कमजोर पड़ी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की आय में …

Read More »

नीस के हमलावरों से संबंध के शक में दो और गिरफ्तार

पेरिस, 26 जुलाई (आईएएनएस)। नीस में बास्तील दिवस पर हुए नरसंहार से संबंध होने के संदेह में फ्रांस में कम से कम दो और लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इस हमले में 84 लोगों की मौत हुई थी। बीएफएमटीवी की रिपोर्ट के अनुसार जांचकर्ता यह निश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि ट्यूनीशियाई हमलावर मोहम्मद लहोएज बोहलेल को उन …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493