नैरोबी, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के सौतेले भाई ने कहा है कि नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में वह रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को वोट देंगे। राष्ट्रपति बराक ओबामा के पैतृक निवास पश्चिमी केन्या के कोगेले गांव से टेलीफोन पर मलिक ओबामा ने संवाददाताओं से कहा कि ट्रंप व्यवहारिक और शांत व्यक्ति हैं, …
Read More »विश्व
फ्रांस : गिरजाघर हमले में पादरी व दोनों हमलावर मारे गए (लीड-2)
पेरिस, 26 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तरी फ्रांस के रोएन के समीप एक गिरजाघर में एक हमले में एक पादरी और अन्य लोगों को बंधक बनाने वाले चाकू से लैस दोनों व्यक्ति मारे गए हैं। घटना में पादरी की भी मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इन व्यक्तियों ने सेंट-एटिएने-ड्यू-रॉवरे में स्थित गिरजाघर …
Read More »जापान में ज्वालामुखी विस्फोट
टोक्यो, 26 जुलाई (आईएएनएस)। जापान के माउंट साकूराजिमा ज्वालामुखी में सोमवार रात एक नया विस्फोट हुआ, जिसका लावा काफी ऊंचाई तक उठा। समाचार एजेंसी ‘एफे’ ने जापान मेट्रोलॉजिकल एजेंसी के हवाले से बताया कि कागोशिमा शहर के पास ज्वालामुखी प्रायद्वीप पर स्थित 1,117 मीटर ऊंचे ज्वालामुखी में रात 12.35 बजे विस्फोट हुआ। हालांकि इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ। एजेंसी ने …
Read More »पाकिस्तान के कराची में कड़ी सुरक्षा के बीच बच्चों का टीकाकरण
कराची, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहर कराची में सशस्त्र पुलिस के समर्थन से स्वास्थ्यकर्मियों ने मंगलवार को तीन दिवसीय पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू किया। पोलियो की दवा पिलाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी घर-घर गए। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। पाकिस्तान में पोलियो की दवा देना …
Read More »इंडोनेशिया में पाकिस्तानी की फांसी रोकने के प्रयास तेज
इस्लामाबाद, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान सरकार ने अपने एक नागरिक जुल्फिकार अली को बचाने के लिए राजनयिक प्रयास तेज कर दिए हैं। इंडोनेशिया में नशीली दवा से संबंधित मामले में अपराध सिद्ध होने के बाद अली को फांसी दी जाने वाली है। अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री के विदेश मामले के सलाहकार सरताज अजीज आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन) …
Read More »हिलेरी को सैंडर्स का समर्थन, सीनेटर के समर्थक नाखुश (लीड-2)
फिलाडेल्फिया, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार के चयन के लिए डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (डीएनसी) सोमवार रात शुरू हुआ। इसमें पार्टी की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा के साथ-साथ कभी प्रतिद्वंद्वी रहे वरमॉन्ट के सीनेटर बर्नी सैंडर्स का भी समर्थन हासिल हुआ। सैंडर्स …
Read More »शंघाई में लू के कारण तापमान 40 डिग्री पार
नगर निगम के मौसम विज्ञान स्टेशन ने यह जानकारी दी। मध्य शहरी क्षेत्रों में सात लाख से अधिक घन मीटर पानी प्रत्येक दिन में इस्तेमाल हो रहा है, जो गर्मियों में उपयोग होने वाले पानी की सबसे अधिक मात्रा है। इस सप्ताह तक लू चलती रहेगी। दक्षिणी और पश्चिम में उच्च तापमान और कुछ क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस …
Read More »स्मार्टफोन की बिक्री से हुवेई का मुनाफा 40 फीसदी बढ़ा
बीजिंग, 26 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी स्माटफोन निर्माता हुवेई के अर्धवार्षिक मुनाफे में फ्लैगशिप डिवाइस एच1 से स्मार्टफोन की बिक्री से 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। एंड्रायड अथॉरिटी डॉट कॉम ने हुवेई की मुख्य वित्तीय अधिकारी सबरीना मेंग के हवाले से बताया, “हम आश्वस्त हैं कि हुवैई की बिक्री की रफ्तार पूरे साल ऐसे ही बनी रहेगी।” हुवैई के फ्लैगशिप …
Read More »सोमालिया में दोहरे धमाकों में 10 मरे
मोगादीशू, 26 जुलाई (आईएएनएस)। मोगादीशू में हवाईअड्डे के निकट एक दोहरे धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। सोमालिया के सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी अफ्रीका के आतंकवादी संगठन अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है। अफ्रीकी संघ के एक प्रवक्ता ने कहा है …
Read More »फ्रांस : सशस्त्र व्यक्तियों ने गिरजाघर में लोगों को बंधक बनाया
पेरिस, 26 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तरी फ्रांस के रोएन के समीप एक गिरजाघर में चाकू से लैस कम से कम दो व्यक्तियों ने लोगों को बंधक बना लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस 3 नेटवर्क ने कहा है कि बंधक बनाए गए लोगों में एक पादरी, दो सिस्टर और गिरजाघर में उपस्थित कुछ अन्य लोग शामिल हैं।
Read More »
dharmpath.com dharmpath