शंघाई, 15 जून (आईएएनएस)। चीन में प्रथम शंघाई डिज्नीलैंड पार्क के गुरुवार को होने वाले उद्धाटन समारोह में हजारों पर्यटकों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है। शंघाई के पुडोंग क्षेत्र में पांच अरब डॉलर की लागत से बने इस पार्क में परीक्षण अभियान के दौरान ही 5,00,000 पर्यटक आ चुके हैं। वेबसाइट ‘साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट’ के मुताबिक, …
Read More »विश्व
‘उत्तरी इराक में 14000 से अधिक लोग विस्थापित’
पिछले साल मार्च से दक्षिणपूर्वी मोसुल में इस्लामिक स्टेट (आईएस) और इराकी सुरक्षाबलों के बीच अभियान में संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों (आईडीपी) के लिए हिंसा से बचने का कोई सुरक्षित मार्ग नहीं है, और ऐसे परिवार ज्यादातर रात में खतरनाक इलाके पार करने के लिए दूसरे मार्गो का इस्तेमाल …
Read More »डिज्नी ने ऑरलैंडो हादसे के पीड़ितों को 10 लाख डॉलर दिए
ऑरलैंडो, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी मनोरंजन कंपनी डिज्नी ने ऑरलैंडो गोलीकांड के पीड़ितों की सहायता के लिए 10 लाख डॉलर का दिया है। यह दान ऑरलैंडो के मेयर द्वारा स्थापित कोष के माध्यम से दिया गया है। मनोरंजन समूह ने मंगलवार को वनऑरलैंडो फंड में दान देने की घोषणा करते हुए कहा कि यह धन डिज्नी कर्मचारियों के अतिरिक्त दान …
Read More »हथियारों पर प्रतिबंध को लेकर रिपब्लिकन को ओबामा की चुनौती
ओबामा ने एक प्रेस सम्मेलन में कहा, “हथियारों पर प्रतिबंध बहाल कर देना चाहिए, ताकि हमें मारने के लिए इस्तेमाल होने वाले हथियारों तक आतंकवादियों की पहुंच कठिन हो जाए।” ओबामा ने चेताया, “इस प्रतिबंध के बगैर इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी।” नागरिक उपयोग के लिए अर्ध-स्वचालित हथियारों का निर्माण 1994 में प्रतिबंधित कर दिया गया था, लेकिन 2004 …
Read More »बाल्टिक क्षेत्र में 4 बटालियन तैनात करने पर नाटो में सहमति
नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने मंत्रिस्तरीय बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की, “मैं कई सहयोगियों द्वारा किए जाने वाले योगदान का स्वागत करता हूं।” हालांकि उन्होंने इस दौरान भेजे जाने वाली बटालियन का कुल आकार और रचना की पुष्टि नहीं की। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह एक स्पष्ट संदेश है कि अगर कोई भी हम पर …
Read More »बीजिंग में एच7एन9 मामले की पुष्टि
बीजिंग, 15 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। बीजिंग के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को पुष्टि की है कि राजधानी में एक ग्रामीण में एच7एन9 संक्रमण का इलाज किया जा रहा है। बीजिंग, 15 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। बीजिंग के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को पुष्टि की है कि राजधानी में एक ग्रामीण में एच7एन9 संक्रमण का इलाज किया जा रहा है। बीजिंग नगरपालिका स्वास्थ्य एवं …
Read More »तुर्की में यूरोपीय संघ के राजदूत ने इस्तीफा दिया
तुर्की की स्थानीय मीडिया ने अधिकारी के हवाले से लिखा, “इस मामले पर हेबर या प्रतिनिधिमंडल की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है।” जर्मन राजनयिक के कार्यकाल के रूप में हेबर पिछले साल अक्टूबर से तुर्की में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार पत्र ‘डेली सबाह’ के मुताबिक, मई में हेबर की विवादास्पद टिप्पणी के …
Read More »हिलेरी ने वाशिंगटन प्राइमरी में जीत दर्ज की
वाशिंगटन, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने गुरुवार रात अंतिम डेमोक्रेटिक प्राइमरी में भी जीत दर्ज की। वाशिंगटन प्राइमरी में मतदाताओं ने हिलेरी के पक्ष में वोट दिया। ‘पोलिटिको’ के मुताबिक, इसके साथ ही अमेरिका के इतिहास की सबसे लंबी प्राइमरी प्रतिस्पर्धा का अंत हो गया। हिलेरी के प्रतिद्वंद्वी वरमोंट …
Read More »पेरिस : श्रम सुधार को लेकर प्रदर्शन, 26 घायल
पेरिस, 15 जून (आईएएनएस)। श्रम सुधार को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा ले रहे हजारों नकाबपोश युवा मंगलवार को पुलिस से भिड़ गए। इसमें 26 लोग घायल हो गए, जिनमें से अधिकतर पुलिस अधिकारी हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रैली में 22 पुलिसकर्मी और छह प्रदर्शनकारी घायल हो गए। सूत्रों ने कहा है कि हजारों की संख्या में …
Read More »चीन का सैन्य जहाज जापानी जल क्षेत्र में घुसा
बीजिंग, 15 जून (आईएएनएस)। चीन का एक सैन्य जहाज बुधवार को दक्षिण-पश्चिमी जापान के जल क्षेत्र में घुस आया। समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरे दशक में पहली ऐसी घटना है और चीनी नौसेना के एक जहाज के विवादित सेंकाकू द्वीप के निकट आ जाने के एक सप्ताह बाद घटित हुई है। जापान के रक्षा मंत्रालय के …
Read More »
dharmpath.com dharmpath