विश्व

अमेरिका : विमान में सवार शख्स के पास बंदूक, सुरक्षा जांच पर सवाल

वाशिंगटन, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका से जापान जाने के लिए विमान में सवार एक यात्री के पास बंदूक थी लेकिन हवाईअड्डे पर सुरक्षा जांच में वह डिटेक्ट नहीं हो पाई। अमेरिकी परिवहन सुरक्षा प्रशासन (टीएसए) ने शनिवार को जारी बयान में कहा, “टीएसए की मानक प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया और एक यात्री हार्टस्फील्ड जैक्सन अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर …

Read More »

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी से आस्ट्रेलिया चिंतित

केनबरा, 14 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मरिस पेन ने सोमवार को कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की योजना से आस्ट्रेलिया चिंतित है। अमेरिकी मीडिया के हवाले से दिसंबर में पता चला था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अफगानिस्तान में तैनात अपने सैनिकों को वापस बुलाने की योजना है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पेन …

Read More »

पोम्पियो का खाड़ी विवाद खत्म करने का आह्वान

दोहा, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कतर और अरब खाड़ी देशों के बीच चल रहे विवाद को खत्म करने का आह्वान किया। कतर के विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में पोम्पियो ने कहा कि अरब खाड़ी देसों के बीच राजनयिक दरार से उनके दुश्मनों को लाभ मिलेगा। …

Read More »

सूडान में सड़क दुर्घटना, 14 की मौत

खार्तूम, 14 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिमी सूडान में रविवार को सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई। बयान के मुताबिक, यह दुर्घटना उत्तरी दारफूर और पश्चिमी कोरडोफान के बीच सीमा पर वेस्टर्न साल्वेशन रोड पर हुई। उम कडाडा के आयुक्त मोहम्मद ओस्मान ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अभी घायलों की सही …

Read More »

नाइजीरिया में ट्रक भीड़ में घुसा, 20 लोग मरे

अबुजा, 13 जनवरी (आईएएनएस)। नाइजीरिया के एकिटी राज्य के एक बाजार में एक ट्रक भीड़ के बीच घुस गया। बेकाबू ट्रक ने कम से कम 20 लोगों की जान ले ली। अधिकारियों व प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी रविवार को दी। एकिटी पुलिस के प्रवक्ता कालेब इकेचुकवू के मुताबिक, शनिवार की देर शाम यह हादसा उस वक्त हुआ, जब चावल की …

Read More »

महिलाओं की तुलना में पुरुष दर्द के प्रति ज्यादा संवेदनशील : शोध

टोरंटो, 13 जनवरी (आईएएनएस)। पुरुषों की तुलना में महिलाएं सहन किए गए ज्यादा दर्द को जल्दी भूल जाती हैं। चूहे व मानव पर किए गए एक शोध में इसकी पुष्टि हुई है। कनाडा की टोरंटो मिसिसॉगा विश्वविद्यालय (यूटीएम) के शोधकर्ताओं के शोध में पता चला है कि महिला व पुरुष पूर्व के कष्टदायी अनुभवों को अलग-अलग तरीके से याद रखते …

Read More »

चीन में मरीजों के रक्त में मिला एंटीबायोटिक प्रतिरोधी जीवाणु

बीजिंग, 13 जनवरी (आईएएनएस)। शोधकर्ताओं ने चीन में दो मरीजों के रक्त में एंटीबायोटिक प्रतिरोधी जीवाणु की नई प्रजाति पाई है। शोध से पता चलता है कि मरीजों में अज्ञात प्रजाति के एंटेरोबैक्टर हयासिएनसिस और एंटेरोबैक्ट चवाडेनसिस मौजूद थे, जो पेनसिलिन या सिफालोस्पोरिन समूह के एंटीबायोटिक से प्रभावित नहीं हो रहे थे। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, एंटेरोबैक्टिरियासी आम …

Read More »

ब्रेक्सिट में विफलता लोकतंत्र पर ‘भरोसे का अनर्थकारी’ उल्लंघन होगा : थेरेसा मे

लंदन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने रविवार को चेतावनी देते हुए कहा कि ब्रेक्सिट मामले में विफल होना ‘लोकतंत्र के प्रति भरोसे का अनर्थकारी व अक्षम्य उल्लंघन होगा।’ बीबीसी के मुताबिक, समाचार पत्र ‘संडे एक्सप्रेस’ में लिखे एक आलेख में मे ने सांसदों से उनकी ब्रेक्सिट डील को मंगलवार को वोट के दौरान समर्थन देने की अपील …

Read More »

नाक, गले के कुछ जीवाणुओं से फ्लू होने की संभावना बेहद कम

न्यूयॉर्क, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने नाक व गले के जीवाणुओं के एक ऐसे समूह की पहचान की है, जो अपने पोषक (होस्ट) में फ्लू (संक्रामक जुकाम) होने की संभावना को कम करता है। मिशिगन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने नाक व गले के जीवाणुओं के नमूनों की जांच की और जीवाणु की पहचान करने के लिए डीएनए सीक्वेंसिंग का …

Read More »

हुआवे ने पोलैंड में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर्मचारी को निकाला

लंदन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। पोलैंड में चीन के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुआवे के कार्यकारी अधिकारी को चीनी टेक कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है। पोलैंड की काउंटर इंटेलीजेंस सेवा ने शुक्रवार को पुष्टि की कि जासूसी के संदेह में एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया। पोलिश मीडिया ने संदिग्ध की पहचान हुआवे के सेल्स …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493