विश्व

क्षुद्र ग्रह 5 मार्च को गुजरेगा पृथ्वी के करीब से

वाशिंगटन, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अगले महीने की पांच तारीख को एक बेहद छोटा क्षुद्रग्रह पृथ्वी के बिल्कुल पास से होकर गुजरेगा, हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे पृथ्वी को कोई नुकसान नहीं होगा। इस क्षुद्रग्रह के पृथ्वी से 9,000-17,000 किलोमीटर की दूरी से गुजरने की संभावना है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जेट प्रोपल्सन लेबोरेटरी (जेपीएल) के अनुसार, वैज्ञानिकों …

Read More »

प्योंगयांग ने रॉकेट प्रक्षेपण की तैयारी पूरी की : सियोल

सियोल, 6 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की सेना का कहना है कि उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी के रॉकेट प्रक्षेपण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने शनिवार को कहा कि विभिन्न स्थितियों के मद्देनजर, उत्तर कोरिया ने लॉन्च पैड पर मिसाइल बूस्टर तैयार करने से लेकर ईंधन भरने सहित प्रक्षेपण की सभी तैयारियां …

Read More »

श्रीलंका दौरे पर सुषमा ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की (राउंडअप)

कोलंबो, 6 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का श्रीलंका दौरा शनिवार को समाप्त हो गया। इस बीच सुषमा ने दौरे के आखिरी दिन दो समझौता-ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की, जिसमें रक्षा एवं आर्थिक सहयोग के अलावा विवादित मछुआरों का मुद्दा भी शामिल रहा। अंतर-मंत्रालयी प्रतिनिधिमंडल के साथ …

Read More »

ईरान तेल निर्यात पर भुगतान के लिए यूरो को प्राथमिकता देगा

तेहरान, 6 फरवरी (आईएएनएस)। ईरान ने तेल के निर्यात के लिए यूरो लेने का फैसला किया है। नेशनल ईरानियन ऑयल कंपनी (एनआईओसी) के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सफर-अली करामाती ने कहा, “तेल के निर्यात व ईरान के बैंकिंग लेनदेन पर पाबंदी खत्म होने के बाद तेल के निर्यात पर भुगतान के …

Read More »

इराक : आईएस के हमले में 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत

रमादी, 6 फरवरी (आईएएनएस)। इराक के अनबर प्रांत में शनिवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक फिदायीन कार बम हमले में इराकी सुरक्षाबल के 15 सदस्य मारे गए। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। आईएस के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक लदी कार को मुख्य सड़क पर सेना के काफिले में घुसाकर उसमें विस्फोट कर दिया, जिसमें तीन सैन्य वाहन …

Read More »

ताइवान में भूकंप से पूर्वी चीन में रेलगाड़ियां विलंबित

नानचांग रेलेवे ब्यूरो द्वार प्रशासित शियामेन व फुजोउ के बीच संचालित जी1654, जी6474 व डी2347 रेलगाड़ियां 30 मिनट विलंब से चल रही हैं, जबकि बाकी रेलगाड़ियां अपने समयानुसार चल रही हैं। पारंपरिक चीनी नववर्ष के दो दिन पहले दक्षिणी ताइवान में आए इस भूकंप में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक नवजात शिशु भी शामिल …

Read More »

इराकी सुरक्षाबलों ने अनबार में आईएस के हमले को नाकाम किया

सैनिकों ने हमलावरों का सामना किया और दो ट्रक बमों को रामादी के नाधेम अल-थरथार इलाका स्थित सैन्य अड्डे तक पहुंचने से पहले ही टैंक रोधी मिसाइलों से नष्ट कर दिया। अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के विमानों ने आईएस आतंकवादियों पर हमले किए और सैन्य अड्डे के बाहर रेगिस्तानी इलाके में तीसरे ट्रक बम को उड़ा दिया। आईएस के …

Read More »

बलूचिस्तान में फिदायीन हमले में 8 मरे

प्रांत के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी इम्तियाज शाह ने पुष्टि की कि यह एक फिदायीन हमला था और कहा कि बलूचिस्तान फ्रंटियर कोर के एक वाहन के निकट एक फिदायीन ने खुद को उड़ा लिया। पत्रकारों को भेजे एक ई-मेल में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है, हालांकि दावे की अभी तक पुष्टि नहीं …

Read More »

ताइवान भूकंप में 11 की मौत (लीड-3)

चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्‍स सेंटर ने कहा कि काओसियंग शहर में सुबह 3.57 बजे (स्थानीय समयानुसार) आए भूकंप में 170 से अधिक लोगों का अभी तक कोई अता-पता नहीं है। स्थानीय निगरानी अधिकारियों के मुताबिक भूकंप का केंद्र 15 किलोमीटर की गहराई में था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 दर्ज की गई। ताइनान में आठ इमारतें गिर गईं, जबकि …

Read More »

भारत ने श्रीलंका को दी आईटी क्षेत्र में मदद की पेशकश

कोलंबो, 6 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को कहा कि भारत सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में श्रीलंका की मदद के लिए तैयार है, साथ ही श्रीलंका में एक आईटी पार्क स्थापित करने में भी भारत मदद करेगा। श्रीलंका में भारत द्वारा आयोजित एक महोत्सव ‘संगम : कॉनफ्लूएंस ऑफ कल्चर्स’ में ‘राइज ऑफ डिजिटल इंडिया’ प्रदर्शनी का …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493