विश्व

पाकिस्तान में मानसिक रूप से बीमार मुजरिम की फांसी टली

इस्लामाबाद, 16 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान की एक अदालत ने मानसिक रूप से बीमार मुजरिम की फांसी की सजा टाल दी। समाचारपत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर हाईकोट की एक खंडपीठ ने मुजरिम की मां की याचिका पर सोमवार को फांसी की सजा निलंबित करने का आदेश दिया और पंजाब के गृह मंत्रालय से जवाब मांगा …

Read More »

हांगकांग में बम बनाने की साजिश में 10 गिरफ्तार

हांगकांग, 16 जून (आईएएनएस)। हांगकांग पुलिस ने इस सप्ताह विधान परिषद में मताधिकार से पहले बम बनाने की साजिश के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, संदिग्धों में 21 से 58 वर्ष के छह व्यक्ति और चार महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें सोमवार रात को गिरफ्तार किया गया। कुछ संदिग्धों ने दावा किया है कि वे …

Read More »

हमारे हथियार सजावट के लिए नहीं : पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 16 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि यदि भारत की ओर से उसे उकसाया गया, तो पाकिस्तान इसका उचित जवाब देगा। उन्होंने कहा कि हमारे हथियार सिर्फ सजावट के लिए नहीं हैं। उन्होंने कहा, “यदि जरूरत पड़ी, हम उनका भारत के खिलाफ इस्तेमाल करेंगे।” समाचार पत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को …

Read More »

पाकिस्तान में 5 आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद, 16 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सिंध एवं पंजाब प्रांतों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में पांच आतंकवादी मारे गए। ‘जियो न्यूज’ की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, दो आतंकवादी कराची में न्यू सब्जी मंडी के नजदीक एक राजमार्ग पर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए, जबकि तीन पंजाब प्रांत के कायदाबाद शहर में मारे गए। कराची में …

Read More »

आईएस पर भारत, तुर्की की वार्ता : राजदूत

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। भारत में तुर्की के राजदूत बुरक अककैपर ने कहा कि उनका देश और भारत आतंकवादी गुट इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों द्वारा उत्पन्न खतरे से निपटने के लिए एक-दूसरे से बातचीत कर रहे हैं। अककैपर ने सोमवार शाम यहां संवाददाताओं से से कहा, “मुझे लगता है कि हमें एक-दूसरे से बात करनी चाहिए और हम यह …

Read More »

दक्षिण कोरिया में मर्स के मामले बढ़कर 154 हुए

सियोल, 16 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में मंगलवार को मिडिल ईस्ट रेस्परटोरी सिंड्रोम (मर्स) के चार नए मामले सामने आने के बाद यहां बीमारी का आंकड़ा 154 पर पहुंच चुका है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मर्स संक्रमित तीन और मरीजों की मौत की पुष्टि की, जिसके बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 19 और …

Read More »

पूर्वी इंडोनेशिया में भूकंप के झटके

जकार्ता, 16 जून (आईएएनएस)। पूर्वी इंडोनेशिया में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 मापी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इंडोनेशियाई मौसम विभाग एवं जियोफिजिक्स एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया, “भूकंप के झटके मध्यम थे और किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।” अधिकारी ने बताया कि भूकंप इतना तीव्र नहीं था, …

Read More »

नाइजीरिया : आत्मघाती हमले में 11 की मौत

अबुजा, 16 जून (आईएएनएस)। नाइजीरिया के पोतिस्कुम शहर में दोहरे आत्मघाती बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अस्पताल के सूत्रों ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक वरिष्ठ चिकित्सा कर्मी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि ये आत्मघाती हमलावर आतंकवादी संगठन बोको हराम के थे, जिन्होंने स्थानीय …

Read More »

नेपाल : भकंप के बाद धरोहर स्थल आमजन के लिए खुले

काठमांडू, 15 जून (आईएएनएस)। नेपाल के ऐतिहासिक स्मारक और धरोहर स्थल सोमवार को आम लोगों के लिए खोल दिए गए। 25 अप्रैल को आए भूकंप में अधिकांश स्मारक और धरोहर क्षतिग्रस्त हो गए थे। नेपाल के पुरातत्व विभाग ने बताया कि बसंतपुर दरबार स्क्वायर सहित सभी धरोहर और ऐतिहासिक स्थल खोल दिए गए हैं। इसके मुताबिक, भक्तापुर स्थित चांगुनरायन मंदिर …

Read More »

पाकिस्तान में अफगान तालिबान नेता की हत्या

इस्लामाबाद, 15 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर शहर में वरिष्ठ अफगान तालिबान नेता की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत के स्वयंभू गवर्नर मौलवी मीर अहमद गुल हाशमी रविवार को पेशावर में गभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी बाद …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493