लागोस, 26 जनवरी (आईएएनएस)। नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बोरनो के मैदुगुरी सहित अन्य कस्बों में नाइजीरियाई सैनिकों की कार्रवाई में कट्टरपंथी आतंकवादी संगठन बोको हराम के आतंकवादी मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ को एक सूत्र ने बताया कि बोरनो की राजधानी मैदुगुरी में हमला करने वाले आतंकवादियों को राज्य में तैनात सुरक्षा बलों ने खदेड़ दिया। सूत्र के मुताबिक, घायल …
Read More »विश्व
ग्रीस में वामपंथी गठबंधन की जीत
एथेंस, 26 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रीस में हुए आम चुनाव में 25 फीसदी वोटों की गिनती हो चुकी है और अलेक्सिस सिप्रास नीत वामपंथी सीरिजा गठबंधन ने 36.5 फीसदी वोट के साथ जीत दर्ज कराई है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, आंतरिक मंत्रालय ने रविवार को बताया कि ग्रीस के प्रधानमंत्री एंडोनिस सामारास की कंजरवेटिव न्यू डेमोक्रेसी को 27.7 फीसदी वोट …
Read More »पाकिस्तान में हवाईअड्डे पर हाई अलर्ट
इस्लामाबाद, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में हवाईअड्डों को आतंकवादी खतरे की खुफिया सूचना मिलने के बाद देश के अधिकांश हवाईअड्डों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। समाचार वेबसाइट डान ऑनलाइन की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकवादियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डों को निशाना बनाने की खुफिया सूचना मिलने के बाद उनके सुरक्षा स्तर को हाई अलर्ट से बढ़ाकर रेड अलर्ट …
Read More »न्यूयॉर्क में शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 2 मरे
न्यूयॉर्क, 26 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क में एक शॉपिंग मॉल के अंदर हुई गोलीबारी में दो लोग मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी स्थानीय समयानुसार रविवार अपराह्न् करीब 2.45 बजे लोवर मैनहट्टन के सिक्थ एवेन्यू व 23 स्ट्रीट में होम डिपो स्टोर में हुई। पुलिस ने पुष्टि की है कि एक व्यक्ति की …
Read More »कोलंबियाई सुंदरी बनी मिस यूनिवर्स, भारत को निराशा (लीड-1)
मियामी, 26 जनवरी (आईएएनएस)। कोलंबिया की सुंदरी पॉलिना वेगा ने मिस यूनिवर्स 2014 का खिताब जीता, जबकि भारत की नोयोनिता लोध शीर्ष 10 में भी जगह नहीं बना पाईं। फ्लोरिडा के मियामी में आयोजित मिस यूनिवर्स प्रतिस्पर्धा में पॉलिना ने 87 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए रविवार रात ताज अपने नाम कर लिया। मिस यूनिवर्स 2013, वेनेजुएला की …
Read More »कोलंबिया की पॉलिना वेगा ने जीता मिस यूनिवर्स का ताज
मियामी, 26 जनवरी (आईएएनएस)। कोलंबिया की सुंदरी पॉलिना वेगा ने रविवार रात मिस यूनिवर्स 2014 का ताज जीत लिया। मिस अमरिका निया सैंशेज प्रतिस्पर्धा की पहली उपविजेता और यूक्रेन की सुंदरी डियाना हरकुशा दूसरी उपविजेता रहीं। पॉलिना ने 87 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स के ताज पर कब्जा जमाया। मिस यूनिवर्स 2013, वेनेजुएला की गेब्रिएला इस्लर …
Read More »भारत की नोयोनिता मिस यूनिवर्स की दौड़ से बाहर
मियामी, 26 जनवरी (आईएएनएस)। मिस यूनिवर्स प्रतिस्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं नोयोनिता लोध शीर्ष 10 सुंदरियों में स्थान बनाने में असफल रहीं। बेंगलुरू की रहने वाली 21 वर्षीय नोयोनिता 88 देशों की सुंदरियों के बीच हो रही प्रतिस्पर्धा में 15 शीर्ष प्रतिभागियों में जगह बनाने में कामयाब रही थीं, लेकिन रविवार रात वह प्रतिस्पर्धा से बाहर हो गईं। …
Read More »चीनी नेताओं ने दी भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई
बीजिंग, 26 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी नेताओं ने सोमवार को अपने भारतीय समकक्षों को 66वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। साथ ही दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों का संकल्प भी लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने भारतीय समकक्ष प्रणब मुखर्जी को भेजे संदेश में कहा कि चीन विकास की दिशा में भारत की …
Read More »पाकिस्तान में हवाई हमलों में 35 आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान एजेंसी में रविवार को आतंकवादियों के अड्डे पर किए गए हवाई हमले में 35 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, हवाई हमले दत्ताखेल तहसील में किए गए। संघर्ष का इलाका पत्रकारों की पहुंच से दूर है, इसलिए हताहतों की संख्या और पहचान की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं …
Read More »यमन के राष्ट्रपति इस्तीफा वापस लेंगे
सना, 25 जनवरी (आईएएनएस)। यमन के राष्ट्रपति अब्द-राब्बु मंसूर हादी ने अपना इस्तीफा वापस लेने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रपति के सलाहकार के हवाले से कहा कि हादी ने इस्तीफा वापस लेने का फैसला संयुक्त राष्ट्र के दूत जमल बिन ओमर के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के कारण …
Read More »
dharmpath.com dharmpath