विश्व

कोरियाई प्रायद्वीप में चीन की महत्वपूर्ण भूमिका : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र, 13 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि चीन ने कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण और सकारात्मक भूमिका निभाई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा, “चीन की कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका है और उसने सकारात्मक भूमिका निभाई है।” उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने …

Read More »

सीरिया में हवाई हमलों में 12 की मौत

दमिश्क, 13 जून (आईएएनएस)। सीरिया के पूर्वोत्तर प्रांत अल-हसाका में अमेरिका के नेतृत्व में किए गए हवाई हमलों में एक ही परिवार के 12 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंगलवार को अल-हसाका के ताल शायेर गांव को निशाना बनाकर हवाई हमले किए गए। इससे एक दिन पहले अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के हमले …

Read More »

किम, ट्रंप ने कोरियाई प्रायद्वीप के ‘पूर्ण निरस्त्रीकरण’ पर प्रतिबद्धता जताई

सिंगापुर, 12 जून (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन ने मंगलवार को सुरक्षा गारंटी के बदले कोरियाई प्रायद्वीप में पूर्ण निरस्त्रीकरण पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सहमति जताई। किम और ट्रंप ने ऐतिहासिक बैठक के बाद एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए। यह अमेरिकी राष्ट्रपति और उत्तर कोरिया के नेता के बीच हुई पहली बैठक थी। …

Read More »

फ्लोरिडा में शख्स ने 4 बच्चों की हत्या कर आत्महत्या की

मियामी, 12 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक अपार्टमेंट के अंदर चार बच्चों को बंधक बनाकर रखने वाले हथियार से लैस एक शख्स ने चारों बच्चों की हत्या कर खुद को भी गोली मार ली। गैरी लिंडसे जूनियर (35) सोमवार रात एक, छह, 10 और 11 साल के बच्चों के साथ मृत पाया गया। इनमें से दो बच्चे उसके …

Read More »

बांग्लादेशी लेखक की गोली मारकर हत्या

ढाका, 12 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश के एक लेखक की मुंशीगंज जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ‘बीडीन्यूज24’ के अनुसार, बिशाखा प्रकाशिनी के मालिक शाहजहां बाचू को सोमवार को उनके पैतृक गांव ककाल्डी में दो मोटरसाइकल सवार चार हमलावरों ने गोली मार दी। शाहजहां की मौके पर ही मौत हो गई। स्वतंत्र विचारों के लेखक के रूप …

Read More »

किम जोंग, ट्रंप ने संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए

सिंगापुर, 12 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने मंगलवार को ऐतिहासिक बैठक के बाद संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए। द स्ट्रेट्स टाइम्स ने ट्रंप के हवाले से कहा, “हम बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, यह समग्र दस्तावेज है और हमने साथ में बेहतरीन समय बिताया। …

Read More »

यूक्रेन के 555,000 नागरिकों ने ईयू की वीजा मुक्त यात्रा की

कीव, 12 जून (आईएएनएस)। बीते साल 11 जून को वीजा मुक्त व्यवस्था के शुरू होने के बाद से अब तक यूक्रेन के 555,000 नागरिक बिना वीजा के यूरोपीय संघ (ईयू) के देशों का भ्रमण कर चुके हैं। ‘स्टेट बार्डर गार्ड सर्विस ऑफ यूक्रेन’ (एसबीजीएस) ने सोमवार को यह जानकारी दी। एसबीजीएस की ओर से जारी बयान में कहा गया है …

Read More »

..जब किम जोंग रात को निकल पड़े सिंगापुर की सैर पर

सिंगापुर, 12 जून (आईएएनएस)। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने नियोजित बैठक से एक दिन पहले सिंगापुर के ‘सामाजिक और आर्थिक विकास’ के बारे में जानने के लिए रात में औचक भ्रमण किया। समाचार एजेंसी ‘योनहाप’ के अनुसार, सोमवार रात किम ने सेंट रेजिस होटल से निकलकर शहर के पर्यटक …

Read More »

ट्रंप के आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो को दिल का दौरा पड़ा

वाशिंगटन, 12 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रंप ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वह उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के साथ वार्ता के लिए सिंगापुर में हैं। ट्रंप ने किम जोंग से मिलने से …

Read More »

ट्रंप, किम की मुलाकात द्विपक्षीय संबंधों के नए युग की शुरुआत (लीड-2)

सिंगापुर, 12 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने मंगलवार को मुलाकात के दौरान गर्मजोशी से हाथ मिलाए और दोनों देशों के बीच नए शानदार संबंधों के आगाज का स्वागत किया। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ट्रंप और किम जोंग उन सेंटोसा द्वीप के कैपेला होटल में सिंगापुर के समयानुसार सुबह …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493