विश्व

जेरूसलम मुद्दे पर अरब लीग ने प्रतिनिधिमंडल गठित किया

काहिरा, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। अरब लीग (एएल) ने जेरूसलम को इजरायल की राजधानी के रूप में स्वीकार करने के अमेरिका के कदम पर प्रतिक्रिया देने के लिए रविवार को एक मंत्री प्रतिनिधिमंडल गठित करने की घोषणा की। समाचर एजेंसी सिन्हुआ ने एएल प्रवक्ता मुहम्मद अफिफी के हवाले से बताया, यह प्रतिनिधिमंडल राजनयिक और मीडिया स्तरों पर ‘जेरूसलम को इजरायल की …

Read More »

पुतिन ने आतंकियों की सूचना देने के लिए सीआईए को धन्यवाद दिया

मॉस्को, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) द्वारा सेंट पीटर्सबर्ग में आतंकवादी हमले के प्रयासों को रोकने के लिए दी गई खुफिया जानकारी के लिए आभार जताया। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने शुक्रवार को कहा कि उसने इस सप्ताह की शुरुआत में इस्लामिक स्टेट के सात आतंकियों …

Read More »

अफगान सुरक्षा बलों ने ताबार घाटी नियंत्रण में लिया

काबुल, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगान सुरक्षा बलों ने सर-ए-पोल प्रांत में ताबार घाटी को अपने नियंत्रण में लेकर तालिबान को भागने के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया, “तीन दिनों तक चले भयावह संघर्ष के बाद सुरक्षा बल रविवार की रात को घाटी में …

Read More »

फिलीपींस में तूफान, 26 की मौत

मनीला, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। फिलीपींस में उष्णकटिबंधीय तूफान की वजह से 26 लोगों की मौत हो गई जबकि 46 लोग लापता हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के अधिकारी के हवाले से बताया कि तूफान काई-ताक से चार प्रांतों में हुए 17 भूस्खलनों की वजह से अधिकतर लोगों की मौत हो गई। बोराके द्वीप …

Read More »

अमेरिकी हवाईअड्डे पर बिजली आपूर्ति बाधित, हजारों यात्री फंसे

वाशिंटन, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। विश्व के सबसे व्यस्तम हवाईअड्डों में से एक अटलांटा हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को बिजली आपूर्ति ठप रहने से हजारों यात्री हवाईअड्डे पर फंसे रहे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हवाईअड्डा प्रशासन ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बिजली आपूर्ति ठप होने से हवाईअड्डे के कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं और हवाईअड्डा …

Read More »

पाकिस्तान : आईएस ने चर्च पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली

इस्लामाबाद, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने रविवार को क्वेटा के एक मेथोडिस्ट चर्च में हुए आत्मघाती बम विस्फोट और गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई थी और 30 अन्य घायल हुए थे। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, संदेश सेवा टेलीग्राम के माध्यम से प्रकाशित बयान में आईएस ने …

Read More »

आस्ट्रेलिया : कथित उत्तर कोरियाई एजेंट गिरफ्तार

कैनबरा, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर से एक 59 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर उत्तर कोरिया के आर्थिक एजेंट के रूप में काम करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस ने रविवार को जारी बयान में बताया कि व्यक्ति की पहचान चान हान चोई के रूप में हुई …

Read More »

डब्ल्यूटीओ वार्ता की विफलता के लिए भारत को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया : प्रभु

ब्यूनस आयर्स, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि यह पहली बार हुआ है कि हाल में समाप्त हुए 11वें विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के मंत्रियों के सम्मेलन में वार्ता की विफलता के लिए भारत को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया। इस हफ्ते की शुरुआत में हुए 11वें मंत्री स्तरीय सम्मेलन में वार्ता विफल रही, क्योंकि …

Read More »

ट्रंप से जुड़े दस्तावेज अवैध तरीके से हासिल करने का मुलर पर आरोप

वाशिंगटन, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्रांजिशन टीम के एक वकील ने विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मुलर पर अवैध तरीके से हजारों ईमेल समेत दस्तावेज हासिल करने का आरोप लगाया है। वकील का आरोप है कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में कथित रूसी हस्तक्षेप को लेकर चल रही जांच से जुड़े दस्तावेज टीम की जानकारी के बिना मुलर …

Read More »

अफगानिस्तान : कांधार में नाटो के काफिले पर हमला

कांधार (अफगानिस्तान), 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कांधार शहर में रविवार को नाटो के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के काफिले पर हुए एक आत्मघाती हमले में एक अफगानी महिला की मौत हो गई और चार अन्य नागरिक घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार अपराह्न् दो बजे दक्षिणी प्रांत कांधार …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493