विश्व

मैनचेस्टर कॉलेज पहुंचा बम निरोधक दस्ता

मैनचेस्टर, 25 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने गुरुवार को कहा कि सेना के एक बम निरोधक दस्ते को गुरुवार को ट्रैफोर्ड स्थित एक कॉलेज भेजा गया। बीबीसी के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि अलर्ट सोमवार को हुए आत्मघाती हमले की जांच से जुड़ा है या नहीं। पुलिस के मुताबिक, हुल्मे के लिंबी …

Read More »

सैन्य अफसर गोगोई को सम्मान देने की पाकिस्तान ने निंदा की

इस्लामाबाद, 25 मई (आईएएनएस)। कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा एक स्थानीय युवक को जीप से बांधकर मानव ढाल की तरह इस्तेमाल करने में शामिल सेना के अधिकारी को ‘चीफ आफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड’ से सम्मानित किए जाने की पाकिस्तान ने गुरुवार को निंदा की। विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “कश्मीरी युवक को बेशर्मी …

Read More »

अमेरिका से आयात बढ़ाएगा चीन

बीजिंग, 25 मई (आईएएनएस)। चीन कृषि उत्पादों, ऊर्जा और उच्च-तकनीकी उपकरणों सहित विभिन्न क्षेत्रों में अमेरिका से आयात को बढ़ाएगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वाणिज्य मंत्रालय (एमओसी) ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका के निर्यात विकास की क्षमता चीन के कुल आयातों के संदर्भ में आने वाले पांच वर्षों में आठ हजार करोड़ तक पहुंच सकती है, …

Read More »

जकार्ता बम हमले में आईएस का हाथ : पुलिस

जकार्ता, 25 मई (आईएएनएस)। इंडोनेशिया पुलिस ने गुरुवार को कहा कि जकार्ता में एक बस स्टॉप के पास हुआ आत्मघाती बम हमला आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबद्ध है। इस हमले में दो आत्मघाती हमलावरों और तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। समाचरा एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस प्रवक्ता अवी सेतियोना के हवाले से बताया कि बुधवार को हुए …

Read More »

आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाए नाटो : एर्दोगन

अंकारा, 25 मई (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने नाटो के सहयोगी देशों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग बढ़ाने की अपील की है। एर्दोगन ने ब्रसेल्स में आयोजित नाटो के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना होने से पहले बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “आतंकवाद केवल एक देश की समस्या नहीं …

Read More »

अमेरिका युद्धपोत दक्षिण चीन सागर द्वीप के करीब आया

वाशिंगटन, 25 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार अमेरिकी नौसेना का युद्धपोत चीन द्वारा नियंत्रित विवादित दक्षिण चीन सागर द्वीप के करीब आया है। अमेरिका अधिकारी के अनुसार, युएसएस डेवे जहाज बुधवार को स्प्राटली आइसलैंड चेन मिसचीफ रीफ (मानव-निर्मित चीनी द्वीप) के 20 किलोमीटर के दायरे में नौसैनिक अभियान की स्वतंत्रता …

Read More »

स्मार्टफोन के प्रति आपका अत्यधिक लगाव बच्चों के लिए खतरनाक

न्यूयार्क, 25 मई (आईएएनएस)। आप अपने बच्चों के साथ समय बिताने के दौरान अगर स्मार्टफोन में अधिक व्यस्त रहते हैं तो यह आपके बच्चे में व्यवहार संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। एक नए शोध में अध्ययनकर्ताओं ने चेताया है कि बच्चों के साथ समय बिताने के दौरान तकनीकी-संबंधित बहुत कम या सामान्य रुकावटें भी संवेदनशीलता, जल्दी गुस्सा आने, और …

Read More »

ट्रंप ने पेरिस जलवायु समझौते पर अभी फैसला नहीं लिया : अधिकारी

वाशिंगटन, 25 मई (आईएएनएस)। डेमोक्रेटिक सीनेटर्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पेरिस जलवायु समझौते से जुड़े रहने का आग्रह किया है, जिसके बाद व्हाइट हाउस ने कहा है कि ट्रंप ने अभी इस पर कोई फैसला नहीं किया है। व्हाइट हाउस ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि ट्रंप अब भी इस पर विचार कर रहे हैं। …

Read More »

पार्किं सन का इलाज अल्जाइमर के लिए भी मददगार : अध्ययन

न्यूयॉर्क, 25 मई (आईएएनएस)। हाल ही में सामने आए एक अध्ययन में कहा गया है कि पार्किं सन के लिए इस्तेमाल होने वाला इलाज अल्जाइमर और हंटिंगटन जैसी बीमारियों में भी मददगार हो सकता है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि इन सभी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों में असामान्य प्रोटीन पाया जाता है और इन सभी में मस्तिष्क की कोशिकाओं को नष्ट करने की …

Read More »

दुतेर्ते ने देशभर में मार्शल लॉ लगाने के संकेत दिए

मनीला, 25 मई (आईएएनएस)। फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने कहा कि यदि आतंकवादी घटनाएं बढ़ती हैं तो मिडानाओ में लगे मार्शल लॉ को देशभर में लागू किया जा सकता है। मिडानाओ के मीरावी में आतंकवादियों के हमले के बाद मंगलवार रात को दुतेर्ते ने इसका ऐलान किया। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, दुतेर्ते ने कहा कि पुलिस और सेना …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493