वनमाफिया और विभाग की मिलीभगत
रायसेन। वन परिक्षेत्र एवं सुल्तानपुर सब रेंज के अंतग्रत आने वाले बेरखेड़ी में इन दिनों वन माफिया तेजी से सक्रिय है। यहां हर रोज करीब एक दर्जन से अधिक सागौन के पेड़ों की बली चढ़ रही है। प्रतिदिन यहां दर्जनों वन माफिया रायसेन-भोपाल सागौन की सिल्लियां वाहनों में भरकर ले जा रहे हैं। जिसमें रायसेन नाकाकर्मी, टिकोदा वन नाका कर्मचारियों की विशेष मिली भगत है। इस कारण वह ग्रामीणों की शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं देते हैं। इसी के चलते आए दिन दिन दहाड़े वन माफिया लाखों की सागौन कटाई कर रहा है। वहीं यहां सर्दियों के मौसम के चलते शिकारियों की भी सक्रियता बढऩे लगी है। इस क्षेत्र में भोपाल , रायसेन और विदिशा के शिकारी सक्रिय हैं। क्योंकि खेतों और जंगल क्षेत्र बड़ी मात्रा में पाये जाते हैं। उनका शिकार वन अमले की मिली भगत से हो रहा है। जिसकी शिकायतें वन मंडलाधिकारी औबेदुल्लागंज से भी की जा चुकी है। फिर भी वह कोई कार्यवाही शिकारियों और लकड़ चोरों के खिलाफ नहीं करते हैं। इसी के कारण शिकारियों के हौसले बुलंद हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़
- » केदारनाथ धाम के कपाट आज खुलेंगे
- » राजगढ़ में 122 बाल विवाह रोके
- » पराली जलाने वाले किसानों पर मध्य प्रदेश सरकार सख्त
- » पाकिस्तान को एक और झटका देने की तैयारी में भारत
- » कश्मीर टूरिज्म पर पड़ा असर, मध्य प्रदेश से 200 से ज्यादा बुकिंग रद्द
- » भोपाल स्थित भेल परिसर की आयल टंकियों में ब्लास्ट से उठीं 20 फीट ऊंची लपटें
- » गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी
- » मंडीदीप:गेल प्लांट से गैस रिसाव, घंटों की मशक्कत के बाद कंट्रोल में आई स्थिति
- » सिंधु समझौता स्थगित, अटारी बॉर्डर बंद, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द
- » सऊदी का दौरा बीच में छोड़ लौट रहे हैं PM मोदी