MP: मंडला में IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़

मंडला-मध्य प्रदेश के मंडला जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा गांव में पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित करने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश किया है। साथ ही पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार भी किया है। आरोपी जबलपुर के रहने वाले हैं और मंडला में किराए का मकान लेकर सट्टा चला रहे थे। प्रारंभिक जांच में करीब 40 लाख रुपए के ऑनलाइन सट्टे का खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई थी। जिले में आईपीएल सट्टा गिरोहों पर नजर रखने के निर्देश के बीच कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटरा स्थित एक मकान में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही एसडीओपी पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक शफीक खान ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपियों को सट्टा खिलाते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी लालू उर्फ जमुना प्रसाद पटेल ने स्वीकार किया कि उसने ही मकान किराए पर लेकर सट्टा संचालन के लिए पूरी व्यवस्था की थी।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481