MP: ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला कांस्टेबल सस्पेंड

सीधी-मध्य प्रदेश के सीधी जिले में ड्यूटी के दौरान ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला कांस्टेबल अंजू देवी जायसवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। महिला कॉन्स्टेबल को पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वायरल वीडियो के आधार पर की गई, जिसमें कांस्टेबल अंजू पुलिस वर्दी में ड्यूटी स्थल के दौरान ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करती नजर आई थी।

दरअसल, यह घटना 24 अक्टूबर की है, जब शहर के एक स्कूल में गायिका शहनाज अख्तर का कार्यक्रम आयोजित था। यहां महिला कांस्टेबल अंजू की ड्यूटी लगाई गई थी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ब्राह्मणों को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तेजी से बढ़ने लगा और पुलिस विभाग की छवि पर भी सवाल उठे।

महिला कांस्टेबल के आचरण को कदाचरण मानते हुए कार्रवाई की गई। आदेश के मुताबिक, महिला कांस्टेबल अंजूदेवी जायसवाल को 25 अक्टूबर को निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र, जिला सीधी निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा, लेकिन वे पुलिस अधीक्षक की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी और अपनी उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज करानी होगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493