आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने खपाए 500 एवं 1000 के नोट,कर्मचारियों की पौ बारह

rkdf(भोपाल)-भोपाल स्थित आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के मालिक ने काले धन को सफ़ेद करने का अनूठा तरीका निकाला.जिस रात प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा  500 एवं 1000 के नोटों को बंद करने की घोषणा की गयी सुबह ही आरकेडीएफ प्रबंधन ने अपने उन कर्मचारियों की तनख्वाह जिनकी श्रेणी प्रथम थी जैसे प्राध्यापक एवं अन्य अधिकारीगणों को बुलाकर दो से तीन महीनों की तनख्वाह एक साथ 500 एवं 1000 के नोटों के रूप में दे दी .

इस तारतम्य में लगभग 5 करोड़ की रकम प्रबंधन ने सफ़ेद की .कर्मचारी भी खुश हो गए की महीनों से बकाया रकम मिल गयी .

इसके बाद प्रबंधन ने 10000 रूपये की रकम सभी कर्मचारियों को दी है ये वे कर्मचारी हैं जो प्रबंधन के विश्वस्त हैं तथा ये रुपये प्रबंधन इनसे वापस ले लेगा इस हिसाब से लगभग 2 करोड़ रूपये के 500 एवं 1000 के नोटों को प्रबंधन नयी करेंसी में बदल लेगा .

मिसरोद स्थित कैम्पस में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा स्थित है ,छुट्टी के दिन भी प्रबंधन ने कर्मचारियों को बुलाकर 500 एवं 1000 के नोटों को बदलने का कार्यक्रम रखा है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493