आश्खाबाद( तुर्कमेनिया), जुलाई 11- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में भारत और तुर्कमेनिस्तान के सामान्य उद्देश्य हैं और साथ ही उन्होंने दोनों देशों के बीच आर्थिक सम्बन्ध बढाने पर जोर दिया|
मोदी ने कहा कि हमारे पुराने और गहरे सभ्यता संबंधों के बारे में सब जानते हैं| भारत द्वारा केन्द्रीय एशिया के साथ सम्बन्ध मज़बूत बनाने की प्रक्रिया में तुर्कमेनिस्तान एक अहम् भूमिका अदा करेगा|
उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्रों में आतंकवाद और अतिवाद के खिलाफ लडाई में हमारे उद्देश्य एक ही हैं|
आर्थिक सम्बन्ध बढाने के बारे में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे बीच डाउनस्ट्रीम उद्योगों में भारत द्वारा निवेश के बारे में अच्छी चर्चा हुई| मैंने तुर्कमेनिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय उत्तर दक्षिण परिवहन गलियारे का सदस्य बनने का भी सुझाव दिया|
मोदी ने कहा कि वह अब राष्ट्रपति बेर्दीमुहमेदोव की भारत यात्रा का इंतज़ार करेंगे|