Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 एडम भारतीय अंडर-17 फुटबाल टीम के कोच नियुक्त (लीड-1) | dharmpath.com

Friday , 16 May 2025

Home » खेल » एडम भारतीय अंडर-17 फुटबाल टीम के कोच नियुक्त (लीड-1)

एडम भारतीय अंडर-17 फुटबाल टीम के कोच नियुक्त (लीड-1)

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। निकोलाई एडम को गुरुवार को भारत के अंडर-17 फुटबाल टीम का कोच नियुक्त किया गया।

एडम फिलहाल अजरबैजान की अंडर-19 टीम के कोच हैं। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के अनुसार वह एक अप्रैल से टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

एडम इससे पूर्व अजरबैजान के अंडर-16 और अंडर-17 टीम का कोच भी रह चुके हैं। साथ ही वह जर्मनी फुटबाल संघ (डीएफबी) की ओर से इंटरनेशनल फुटबाल डेवलपमेंट एडवाइजर के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं।

एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने कहा, “हम एडम के अपनी टीम के साथ जुड़ने पर खुशी महसूस कर रहे हैं। वह बेहद योग्य और अनुभवी कोच हैं। हमें उम्मीद है कि वह फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए हमारी टीम की तैयारियों में अहम भूमिका निभाएंगे।”

फीफा अंडर-17 विश्व कप 2017 में भारत में आयोजित होना है।

एडम भारतीय अंडर-17 फुटबाल टीम के कोच नियुक्त (लीड-1) Reviewed by on . नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। निकोलाई एडम को गुरुवार को भारत के अंडर-17 फुटबाल टीम का कोच नियुक्त किया गया।एडम फिलहाल अजरबैजान की अंडर-19 टीम के कोच हैं। अखिल भ नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। निकोलाई एडम को गुरुवार को भारत के अंडर-17 फुटबाल टीम का कोच नियुक्त किया गया।एडम फिलहाल अजरबैजान की अंडर-19 टीम के कोच हैं। अखिल भ Rating:
scroll to top