Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 कर्नाटक : मंत्री ने भाजपा पर कांग्रेस विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया | dharmpath.com

Tuesday , 6 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » कर्नाटक : मंत्री ने भाजपा पर कांग्रेस विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया

कर्नाटक : मंत्री ने भाजपा पर कांग्रेस विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया

बेंगलुरू, 14 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के सिंचाई मंत्री ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस विधायकों को खरीदने का प्रयास कर रही है।

सिंचाई मंत्री डी.के. शिवकुमार ने यहां मीडिया को बताया, “हमारे तीन विधायक मुंबई में हैं। हम (कांग्रेस) भाजपा द्वारा की जा रही खरीद फरोख्त के प्रयास से अवगत हैं। हमारे विधायकों ने भी स्वीकार किया कि भाजपा द्वारा उनसे संपर्क किया जा रहा है।”

उन्होंने आरोप लगाया, “भाजपा विधायकों को खरीदकर जनता दल सेक्युलर (जद-एस) कांग्रेस गठबंधन सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।”

शिवकुमार ने हालांकि उन विधायकों का नाम नहीं लिया, जिनसे भाजपा ने संपर्क किया है।

उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वरा, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक से पहले कांग्रेस नेता ने मीडिया से यह बात कही।

सत्तारूढ़ गठबंधन में साझेदार जद-एस और मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने हालांकि दावा किया कि सरकार स्थिर बनी रहेगी।

कुमारस्वामी ने मीडिया को बताया, “सभी विधायक हमारे संपर्क में हैं और हम गठबंधन सरकार की स्थिरता सुनिश्चित कर रहे हैं।”

भाजपा ने गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा पर आरोप लगा रही है।

पार्टी की राज्य इकाई ने ट्वीट कर कहा, “कुमारस्वामी सरकार की दैनिक गतिविधि..सरकार चलाने में अपनी विफलता को छिपाने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराना। उनमें आपस में सत्ता को लेकर जंग चल रही है।”

225 सदस्यीय विधानसभा में अध्यक्ष सहित कांग्रेस के 80 विधायक हैं जबकि 37 विधायक जद-एस के हैं। विधानसभा में भाजपा के 104 विधायक हैं।

कर्नाटक : मंत्री ने भाजपा पर कांग्रेस विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया Reviewed by on . बेंगलुरू, 14 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के सिंचाई मंत्री ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस विधायकों को खरीदने का प्रयास कर रही है।सिं बेंगलुरू, 14 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के सिंचाई मंत्री ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस विधायकों को खरीदने का प्रयास कर रही है।सिं Rating:
scroll to top