टोक्यो, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। टोक्यो शेयर बाजार के शेयर सोमवार को गिरावट के साथ खुले।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, निक्केई स्टॉक एवरेज शुक्रवार के मुकाबले 27.61 अंकों यानी 0.14 फीसदी गिरावट के साथ 19,373.54 पर दर्ज किया गया।
वहीं, टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में टोपिक्स इंडेक्स 2.52 अंकों यानी 0.16 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,548.15 पर दर्ज किया गया।
शेयर बाजार में यह कमजोरी सिक्युरिटीज, लोहे एवं इस्पात में गिरावट की वजह से है।