नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धुंध भरी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज दिनभर आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।”
अधिकारी ने बताया कि यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 90 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
वहीं, शनिवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।