नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, “दिन में बदली छाई रहेगी और कुछ क्षेत्रों में शाम या रात में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”
दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 79 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।