नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह तेज धूप वाली रही। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार को आसमान साफ रहेगा।
दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 57 फीसदी आद्र्रता थी।
वहीं, एक दिन पहले यानी शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।