Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 देश के 824 जवान पुलिस पदक से सम्मानित | dharmpath.com

Monday , 5 May 2025

Home » भारत » देश के 824 जवान पुलिस पदक से सम्मानित

देश के 824 जवान पुलिस पदक से सम्मानित

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। देश के 69वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर 824 जवानों को सम्मानित किया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कांस्टेबल संजय धर मरणोपरांत राष्ट्रपति शौर्य पुलिस पदक से सम्मानित कए गए।

कुल 824 में से चार जवानों को राष्ट्रपति शौर्य पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। 149 जवानों को शौर्य पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया, 76 जवानों को विशिष्ठ सेवा राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया और 595 जवान सराहनीय सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किए गए।

इनके अलावा, 44 जवानों को सुधारात्मक सेवा पदकों से सम्मानित किया गया, जिनमें तीन विशिष्ठ सेवा राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक और 41 सराहनीय सेवा सुधारात्मक सेवा पदक शामिल हैं।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को 24 पदक प्रदान किए गए, जिनमें सात विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पुलिस पदक और 17 सराहनीय सेवा पुलिस पदक शामिल हैं।

सीबीआई के संयुक्त निदेशक एम.एम. ओबरॉय सहित छह अधिकारियों को विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

दिल्ली पुलिस के भी 20 अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इनमें से चार अधिकारियों को शौर्य पुलिस पदक, दो को विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं 14 को सराहनीय सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 121 जवानों को सम्मानित किया गया, जिनमें से 46 को शौर्य पुलिस पदक, पांच को विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पुलिस पदक और 52 को सराहनीय सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

बीएसएफ के 53 जवानों को सम्मानित किया गया, जिनमें चार जवानों को शौर्य राष्ट्रपति पुलिस पदक, छह को विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पुलिस पदक और 43 को सराहनीय सेवा के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को 24 पदक दिए गए, जिनमें 19 विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पुलिस पदक, एक राष्ट्रपति अग्निशम पदक और चार सराहनीय सेवा अग्निशमन सेवा पदक शामिल हैं।

इसके अलावा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को 11 पदक, सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) को नौ पदक और विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) को तीन पदक प्रदान किए गए।

गृह मंत्रालय (खुफिया ब्यूरो) को 30 पुलिस पदक प्रदान किए गए, जिनमें छह विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं 24 सराहनीय सेवा पुलिस पदक शामिल हैं।

देश के 824 जवान पुलिस पदक से सम्मानित Reviewed by on . नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। देश के 69वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर 824 जवानों को सम्मानित किया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कांस्टेबल संजय धर मरण नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। देश के 69वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर 824 जवानों को सम्मानित किया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कांस्टेबल संजय धर मरण Rating:
scroll to top