Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 नेपाल में 17 पर्वतारोहियों की मौत, भारतीय का शव मिला | dharmpath.com

Thursday , 8 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » फीचर » नेपाल में 17 पर्वतारोहियों की मौत, भारतीय का शव मिला

नेपाल में 17 पर्वतारोहियों की मौत, भारतीय का शव मिला

imagesकाठमांडू, 15 अक्टूबर –| नेपाल में हिमालय पर हिमस्खलन का शिकार हुए एक भारतीय पर्वतारोही का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। इस सप्ताह हिमालय पर 17 पर्वतारोहियों की मौत हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस उप निरीक्षक नारायण दत्ता चपागेन ने समाचार एजेंसी एफे से कहा कि मनांग जिले में चढ़ाई कर रहे एक भारतीय और चार कनाडाई नागरिकों की मंगलवार को मौत हो गई थी। उनके शवों को बुधवार को बरामद कर लिया गया।

इसी समूह के तीन अन्य कनाडाई और एक नेपाली नागरिक को सेना के हेलीकॉप्टर ने बचाया था।

सेना के प्रवक्ता निरंजन श्रेष्ठ ने कहा कि थ्रोंग ला दर्रे के पास मंगलवार को हिमस्खलन की चपेट में आकर अलग-अलग घटनाओं में 12 पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, हिमस्खलन की चपेट में आए पोलैंड के दो, इजरायल के एक और नेपाल के एक नागरिक के शव बरामद हो पाए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि शवों को बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

भारी बर्फबारी के कारण मौसम खराब होने के बाद इलाके से 38 पर्यटकों को सेना ने बचाया भी है।

चक्रवाती तूफान हुदहुद की वजह से नेपाल के मध्य और पश्चिमी भागों में पिछले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश हुई है।

नेपाल में 17 पर्वतारोहियों की मौत, भारतीय का शव मिला Reviewed by on . काठमांडू, 15 अक्टूबर -| नेपाल में हिमालय पर हिमस्खलन का शिकार हुए एक भारतीय पर्वतारोही का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। इस सप्ताह हिमालय पर 17 पर्वतारोहियों क काठमांडू, 15 अक्टूबर -| नेपाल में हिमालय पर हिमस्खलन का शिकार हुए एक भारतीय पर्वतारोही का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। इस सप्ताह हिमालय पर 17 पर्वतारोहियों क Rating:
scroll to top