किगाली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। घाना ने यहां खेले गए अफ्रीका कप ऑफ नेश्ांस (एफकॉन)-2017 के क्वालीफाईंग मुकाबले में रवांडा को 1-0 से हरा दिया।
किगाली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। घाना ने यहां खेले गए अफ्रीका कप ऑफ नेश्ांस (एफकॉन)-2017 के क्वालीफाईंग मुकाबले में रवांडा को 1-0 से हरा दिया।
ग्रुप-एच में यह घाना का दूसरा क्वालीफाईंग मैच था। घाना के लिए विजयी गोल मिडफील्डर वाकासो मुबारक ने किया।
मुबारक रूसी क्लब कजान रुबिन के लिए खेलते हैं। यह गोल मैच के 87वें मिनट में हुआ।
घाना के अब दो मैचों से छह अंक हो गए हैं और वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर है।
2017 में अफ्रीका कप ऑफ नेशंस का आयोजान गाबोन में होना है।