Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 ‘बाजीराव मस्तानी’ को लेकर ‘क्वांटिको’ की टीम उत्साहित : प्रियंका | dharmpath.com

Wednesday , 14 May 2025

Home » मनोरंजन » ‘बाजीराव मस्तानी’ को लेकर ‘क्वांटिको’ की टीम उत्साहित : प्रियंका

‘बाजीराव मस्तानी’ को लेकर ‘क्वांटिको’ की टीम उत्साहित : प्रियंका

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वांटिको’ की टीम उनकी ऐतिहासिक फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को लेकर काफी उत्साहित है।

प्रियंका ने ‘बाजीराव मस्तानी’ के ट्रेलर लांच के मौके पर अमेरिका से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाददाताओं को बताया, “यहां ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए बहुत उत्साह है। मेरी टीम के सभी कलाकार और सदस्य विशेष स्क्रीनिंग के लिए जा रहे हैं वह फिल्म के परिधान चाहते हैं और वह काफी उत्साहित है”

फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वह संजय लीला भंसाली की फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर उपस्थित थे।

प्रियंका ने कहा कि फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया अद्भुत है।

उन्होंने कहा, “लोग बहुत उत्साहित है। हम ट्रेलर आने से पहले रोजाना सोशल मीडिया पर थे। यह इतिहास का हिस्सा है, लेकिन संजय सर ने बाजीराव और मस्तानी पर कहानी गढ़ी है। यह देखना अद्भुत होगा कि लोग अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।”

फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ 18वीं सदी के मराठी योद्धा बाजीराव पेशवा की कहानी है। फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है।

प्रियंका इन दिनों अमेरिका में हैं, जहां एक शो में वह एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिश की भूमिका निभा रही हैं।

जब प्रियंका से पूछा गया कि वह दो अलग तरह के किरदारों को कैसे संभालती हैं तो उन्होंने कहा कि यह उनका काम है।

‘बाजीराव मस्तानी’ को लेकर ‘क्वांटिको’ की टीम उत्साहित : प्रियंका Reviewed by on . मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन धारावाहिक 'क्वांटिको' की टीम उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को ल मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन धारावाहिक 'क्वांटिको' की टीम उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को ल Rating:
scroll to top