Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 बिहार में छाए बादल, हो सकती है बारिश | dharmpath.com

Monday , 5 May 2025

Home » भारत » बिहार में छाए बादल, हो सकती है बारिश

बिहार में छाए बादल, हो सकती है बारिश

पटना, 26 जुलाई (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इस बीच कई क्षेत्रों में बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री, गया का 26़ 9 डिग्री तथा पूर्णिया का 26़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा मध्यम से तेज बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बिहार में छाए बादल, हो सकती है बारिश Reviewed by on . पटना, 26 जुलाई (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इस बी पटना, 26 जुलाई (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इस बी Rating:
scroll to top