भोपाल, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह से उमस का असर बना हुए है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे कुछ स्थानों पर बौछार पड़ने की संभावना जताई है।
राज्य में शुक्रवार को आसमान पर हल्के बादलों की मौजूदगी से धूप की चुभन कम है, मगर उमस का असर बना हुआ है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में कई हिस्सों में बौछारें पड़ सकती है।
राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 19.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 19 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 36.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा।