भोपाल, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री, इंदौर का 22.2 डिग्री, ग्वालियर का 25.6 डिग्री और जबलपुर का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री, इंदौर का 30.4 डिग्री, ग्वालियर का 37.4 डिग्री और जबलपुर का 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।