भोपाल, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
भोपाल, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री, इंदौर का 22.2 डिग्री, ग्वालियर का 24.6 डिग्री और जबलपुर का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री, इंदौर का 29.5 डिग्री, ग्वालियर का 29.9 डिग्री और जबलपुर का 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।