नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान में आंशिक रूप से बदली रहेगी।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 70 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।