Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 श्रीलंका से हट सकता है मछली निर्यात का प्रतिबंध | dharmpath.com

Sunday , 11 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » श्रीलंका से हट सकता है मछली निर्यात का प्रतिबंध

श्रीलंका से हट सकता है मछली निर्यात का प्रतिबंध

कोलंबो, 30 जनवरी (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ श्रीलंका पर से मछली निर्यात के लिए लगाया गया प्रतिबंध हटा सकता है। संघ इस बारे में विचार कर रहा है और उसने श्रीलंका को इसके लिए आवश्यक शर्तो की पूर्ति को लेकर सहयोग की पेशकश भी की है।

श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को जारी बयान में कहा, “यूरोपीय आयोग ने एक बैठक के दौरान उन शर्तो को पूरा करने में श्रीलंका को सहयोग करने की पेशकश की है, जिसके मुताबिक मछली निर्यात पर लगा प्रतिबंध जल्द हटाया जा सकता है। इसके जरिये यूरोपीय आयोग ने श्रीलंका के साथ सामाजिक-आर्थिक संबंधों को विस्तृत करने तथा विकास कार्यक्रमों को लेकर रुचि दिखाई है।”

सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपीय संघ को किए जाने वाले मछली निर्यात पर पाबंदी हटाने के प्रयासों के तहत श्रीलंका के विदेश मंत्री मंगला समरवीरा इस सप्ताह ब्रसेल्स की यात्रा पर थे। उन्होंने बेल्जियम के विदेश मंत्री डिडियर रेंडर्स और यूरोपीय संसद के सदस्यों से मुलाकात की थी। पर्यावरण, समद्री एवं मत्स्य पालन मामलों के यूरोपीय आयुक्त और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एवं विकास के यूरोपीय आयुक्त से उनकी वार्ता भी हुई थी।

यूरोपीय संघ ने श्रीलंका द्वारा गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के अंतर्राष्ट्रीय नियमों का लगातार उल्लंघन करने को लेकर यह पाबंदी लगाई थी।

श्रीलंका से हट सकता है मछली निर्यात का प्रतिबंध Reviewed by on . कोलंबो, 30 जनवरी (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ श्रीलंका पर से मछली निर्यात के लिए लगाया गया प्रतिबंध हटा सकता है। संघ इस बारे में विचार कर रहा है और उसने श्रीलंका को इ कोलंबो, 30 जनवरी (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ श्रीलंका पर से मछली निर्यात के लिए लगाया गया प्रतिबंध हटा सकता है। संघ इस बारे में विचार कर रहा है और उसने श्रीलंका को इ Rating:
scroll to top