नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने साहित्य अकादमी को अपना ‘बुक ऑफ द ईयर’ प्रकाशन पुरस्कार प्रदान किया है। यह पुरस्कार साहित्य अकादमी के शीर्षक ‘नागफनी वन का इतिहास’ के लिए दिया गया है।
यह पुरस्कार शनिवार को हिंदी श्रेणी में दिया गया।
यह किताब देश के स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले भारतीय किसानों का इतिहास बयान करती है।
इसे मूल रूप से तमिल लेखक-कवि वारिमुथु रामास्वामी ने लिखा है। इसका एच.बालासुब्रह्मण्यम ने हिंदी में अनुवाद किया है।