भोपाल-सिंहस्थ मेला क्षेत्र के लिये 4000 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जायेगी। अप्रैल 2016 से दो माह का यह आयोजन शुरू होगा। प्रशासनिक व्यवस्था के लिये मेला क्षेत्र में 6 जोन, 16 सेक्टर और 42 थाने बनाये गये हैं। सिंहस्थ का प्रथम स्नान 22 अप्रैल, शाही स्नान 21 मई तथा अन्य स्नान 9, 11, 17 और 19 मई 2016 को होंगे। इस दौरान पंचक्रोषी यात्रा 1 से 6 मई 2016 तक होगी। सिंहस्थ के लिये जी.आई.एस. आधारित व्यवस्था की जायेगी। रेलवे द्वारा छह फ्लेग स्टेशन बनाये जायेंगे। सिंहस्थ के दौरान करीब 20 हजार प्रशासनिक, 23 हजार पुलिस तथा 60 हजार वालेंटियर्स का अमला लगेगा। सिंहस्थ के 4000 हेक्टेयर क्षेत्र को धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों के लिये शहर के रूप में प्लान किया जायेगा। यातायात प्रबंधन की आधुनिक व्यवस्थाएँ की जायेंगी। सिंहस्थ के लिये राज्य शासन द्वारा करीब 773 करोड़ रूपये लागत के 144 कार्य स्वीकृत किये गये हैं। सिंहस्थ के दौरान स्नान के लिये सवा सात किलोमीटर लंबे घाटों का सौन्दर्यीकरण तथा नये घाटों का निर्माण किया जायेगा। मेला अवधि के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़
- » पाकिस्तान को एक और झटका देने की तैयारी में भारत
- » कश्मीर टूरिज्म पर पड़ा असर, मध्य प्रदेश से 200 से ज्यादा बुकिंग रद्द
- » भोपाल स्थित भेल परिसर की आयल टंकियों में ब्लास्ट से उठीं 20 फीट ऊंची लपटें
- » गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी
- » मंडीदीप:गेल प्लांट से गैस रिसाव, घंटों की मशक्कत के बाद कंट्रोल में आई स्थिति
- » सिंधु समझौता स्थगित, अटारी बॉर्डर बंद, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द
- » सऊदी का दौरा बीच में छोड़ लौट रहे हैं PM मोदी
- » पहलगाम:आतंकी हमले से देश स्तब्ध
- » इंदौर में फिर कोरोना वायरस की दस्तक
- » नीमच-कार-कंटेनर की टक्कर से चार युवकों की मौत, तीन घायल