Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 हिमाचल : 1 करोड़ पेटी से अधिक सेब बिके | dharmpath.com

Wednesday , 7 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » व्यापार » हिमाचल : 1 करोड़ पेटी से अधिक सेब बिके

हिमाचल : 1 करोड़ पेटी से अधिक सेब बिके

शिमला, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल में एक करोड़ पेटी से अधिक सेब बिक चुके हैं। यह बात रविवार को यहां एक सरकारी अधिकारी ने कही।

एक पेटी में 20 किलोग्राम सेब आता है।

राज्य के बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “बाजार में 1.16 करोड़ पेटी से लदे हुए 25,783 ट्रक भेजे गए हैं।”

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) और हिमफेड ने तीन सितंबर तक 7,525.76 टन सेब खरीदे हैं।

प्रदेश में बड़े पैमाने पर सेब का उत्पादन होता है।

बागवानी विभाग के मुताबिक, इस साल 3.75 करोड़ पेटी या 7.5 लाख टन सेब टूटने की उम्मीद है, जबकि अन्य साल औसत 2.5 करोड़ पेटी सेब टूटते हैं।

हिमाचल : 1 करोड़ पेटी से अधिक सेब बिके Reviewed by on . शिमला, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल में एक करोड़ पेटी से अधिक सेब बिक चुके हैं। यह बात रविवार को यहां एक सरकारी अधिकारी ने कही।एक पेटी में 20 किलोग्राम सेब आता ह शिमला, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल में एक करोड़ पेटी से अधिक सेब बिक चुके हैं। यह बात रविवार को यहां एक सरकारी अधिकारी ने कही।एक पेटी में 20 किलोग्राम सेब आता ह Rating:
scroll to top