नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शुक्रवार को साल 2017 में पंजाब में होने विधानसभा चुनावों के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह को राज्य चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।
वरिष्ठ नेता राजिंदर कौर भट्टल को पार्टी की घोषणापत्र समिति अध्यक्ष और मनप्रीत सिंह बादल को घोषणापत्र के मसौदा आलेखन समिति के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने एक बयान में कहा कि साल 2017 के विधानसभा चुनावों के लिए समितियों को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वीकृति दी।