Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 अमेरिका : गोलीबारी की 2 घटनाओं में 1 की मौत, 2 घायल | dharmpath.com

Monday , 5 May 2025

Home » विश्व » अमेरिका : गोलीबारी की 2 घटनाओं में 1 की मौत, 2 घायल

अमेरिका : गोलीबारी की 2 घटनाओं में 1 की मौत, 2 घायल

वाशिंगटन, 24 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के टेक्सास में रविवार को गोलीबारी की दो घटनाओं में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डलास स्ट्रिप क्लब के बाहर रविवार देर रात एक 28 वर्षीय व्यक्ति को बुरी तरह से गोली मार दी गई। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित और संदिग्ध क्लब के पास पार्किं ग स्थल पर थे, तभी संदिग्ध ने देर रात 12.45 बजे (स्थानीय समयानुसार) फायरिंग करनी शुरू कर दी।

घायल को पास के अस्पताल में ले जाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया।

एक अलग घटना में, रविवार देर रात लगभग दो बजे डलास में दो लोगों को गोली मार दी गई। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि वे जुआ खेल रहे थे तभी कुछ लोग उनके पास पहुंचे, उनके साथ बहस करने लगे और फिर उन्हें गोली मार दी।

पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय व्यक्ति को दाहिने पिंडली में गोली लगी और 33 वर्षीय व्यक्ति को उसके निचले धड़ में गोली लगी। दोनों स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं और दोनों की हालत स्थिर है।

बंदूकधारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

अमेरिका : गोलीबारी की 2 घटनाओं में 1 की मौत, 2 घायल Reviewed by on . वाशिंगटन, 24 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के टेक्सास में रविवार को गोलीबारी की दो घटनाओं में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकार वाशिंगटन, 24 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के टेक्सास में रविवार को गोलीबारी की दो घटनाओं में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकार Rating:
scroll to top