सिडनी, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम आस्ट्रेलिया में एक अत्यंत दुर्लभ पक्षी देखा गया है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह पहली बार दिखा है।
माउंट लावली के उत्तरी पर्थ उपनगर के निवासी एक लंबे पेड़ पर व्हाइट वागटेल को अपना घर बनाते देखकर हैरान रह गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, माना जा रहा है कि उस पक्षी को ल्यूसिजम था, जिसके कारण उसके शरीर का रंग आंशिक तौर पर उड़ गया था।
बर्डलाइफ वेस्ट ऑस्ट्रेलिया के सदस्य ब्राइस वेल्स ने कहा कि ल्यूसिस्टिक पक्षी को देखना बेहद दुर्लभ बात है, क्योंकि वह शायद ही जीवित रह पाता है।
वेल्स ने एबीसी न्यूज से गुरुवार को कहा, “ऐसा मैंने पहली बार सुना है। वे जीवित नहीं रह पाते।”