हरदोई, 27 फरवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला पंजाबी कलोनी में किराए पर रहने वाले सरल (18) का शव संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर झुलता मिला। शव पर चोटों के निशान भी मौजूद थे, वहीं परिजन प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं।

सुरसा थाना क्षेत्र के बंधिया निवासी सरल (18) के पिता ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए कुछ लोगों पर आरोप लगाए हैं।
बंधिया निवासी सरल रंगाई-पुताई का काम करते थे। मृतक के पिता मुनेश्वर ने बताया कि वह एक पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। शुक्रवार पूर्वाह्न दोनों शहर साथ आए थे। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने पंजाबी कलोनी में मनप्रीत सिंह के यहां एक कमरा किराए पर ले रखा था। जहां पर काम अधिक होने या रात अधिक हो जाने पर रुक जाया करता था।
उन्होंने बताया कि उनके परिवार में पत्नी सोनेश्वरी, तीन बेटियां हैं। सरल उनका इकलौता बेटा था।
सरल कमरे में पंखे से प्लास्टिक की रस्सी में लटकता मिला। जिसके बाद उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता ने बताया कि उनकी रंजिश चल रही है। उन्हीं लोगों ने उनके बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को लटका दिया होगा।
सरल की हत्या या आत्महत्या का राज उसके शव के पास मिले फोन में उसके फेसबुक एकाउंट से भी लगाया जा सकता है। पुलिस को शव के पास से दो मोबाइल मिले है, जिनमें से एक पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया, जबकि दूसरा पुलिस के पास ही है।