Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 ओलम्पिक में एक ग्रुप में नहीं होंगे ब्राजील, अर्जेटीना | dharmpath.com

Monday , 16 June 2025

Home » खेल » ओलम्पिक में एक ग्रुप में नहीं होंगे ब्राजील, अर्जेटीना

ओलम्पिक में एक ग्रुप में नहीं होंगे ब्राजील, अर्जेटीना

रियो डी जेनेरियो, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील, अर्जेटीना, मेक्सिको और जापान इस वर्ष रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के फुटबाल टूर्नामेंट में एक ही ग्रुप में शामिल नहीं होंगे।

फीफा ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चारों टीमों का नाम एक ही पॉट में आया है, जिसका मतलब है कि टूर्नामेंट के दौरान ये टीमें ग्रुप स्तर पर आपस में नहीं भिड़ेंगी।

फीफा ने कहा कि विभिन्न पॉट में टूर्नामेंट में खेलने वाली 16 टीमों को पिछले पांच ओलम्पिक में किए गए उनके प्रदर्शन के आधार पर रखा गया है।

पॉट में शामिल टीमों का ड्रॉ 14 अप्रैल को रियो के मार्काना स्टेडियम में होगा।

ओलम्पिक फुटबाल पुरुष टूर्नामेंट ब्राजील के छह शहरों में तीन से 20 अगस्त तक खेला जाएगा।

पुरुष प्रतियोगिता :

पॉट 1: ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको, जापान

पॉट 2 : नाइजीरिया, दक्षिण कोरिया, होंडुरास, इराक

पॉट 3: स्वीडन, फिजी, पुर्तगाल, दक्षिण अफ्रीका

पॉट 4: अल्जीरिया, कोलंबिया, डेनमार्क, जर्मनी

महिला प्रतियोगिता :

पॉट 1: ब्राजील, अमरीका, जर्मनी

पॉट 2: फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, स्वीडन

पॉट 3: कनाडा, चीन, न्यूजीलैंड

पॉट 4: कोलम्बिया, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे

ओलम्पिक में एक ग्रुप में नहीं होंगे ब्राजील, अर्जेटीना Reviewed by on . रियो डी जेनेरियो, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील, अर्जेटीना, मेक्सिको और जापान इस वर्ष रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के फुटबाल टूर्नामेंट में एक ही रियो डी जेनेरियो, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील, अर्जेटीना, मेक्सिको और जापान इस वर्ष रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के फुटबाल टूर्नामेंट में एक ही Rating:
scroll to top