Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

 कंबोडिया में निवेश बढ़ाएगा भारत : अंसारी (लीड-1) | dharmpath.com

Saturday , 10 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » कंबोडिया में निवेश बढ़ाएगा भारत : अंसारी (लीड-1)

कंबोडिया में निवेश बढ़ाएगा भारत : अंसारी (लीड-1)

नोमपेन्ह, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत ने बुधवार को कहा कि आसियान देशों के साथ सहयोग बढ़ाने के मामले में कंबोडिया का उसके लिए खास महत्व है। साथ ही यह भी कहा है कि कंबोडिया, लाओस, वियतनाम और म्यांमार में भारतीय निवेश बढ़ाने के लिए बहुद्देशीय तंत्र विकसित किया जा रहा है।

तीन दिन की कंबोडिया यात्रा पर आए उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने मंत्रियों की परिषद को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि दक्षिणपूर्व एशिया के दस देशों में कंबोडिया, लाओस, वियतनाम और म्यांमार का भारत के लिए खास महत्व है।

उन्होंने कहा कि ये देश तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हैं। यहां आर्थिक स्थायित्व आया है। भविष्य में विकास की संभावनाएं हैं। व्यापार, संस्कृति और संपर्क के जरिए भारत इन देशों में खास रुचि ले रहा है।

अंसारी ने कहा कि भारत-आसियान संबंध नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे। उनकी यह यात्रा इस बात को बताती है कि भारत इस क्षेत्र को और कंबोडिया को कितना महत्व देता है।

अंसारी ने कहा कि भारत-कंबोडिया का व्यापारिक संबंध क्षमता से काफी कम है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि भारत जल्द ही बहुद्देशीय तंत्र विकसित करेगा और अधिक से अधिक भारतीय कंपनियां यहां निवेश के लिए आएंगी।

अंसारी ने कहा कि कंबोडिया के खनन, तेल एवं गैस, कृषि उद्योग और सूचना एवं दूरंसचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारतीय कंपनियों के निवेश के लिए काफी संभावना है। इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।

अंसारी ने कहा कि सहयोग का एक अन्य क्षेत्र रक्षा है। उन्होंने कहा, “कंबोडिया के सुरक्षा बलों को प्रशिक्षण देने के काम में शामिल होकर भारत को खुशी हो रही है।”

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर भी दोनों देश लगातार सहयोग बढ़ा रहे हैं।

इससे पहले उप राष्ट्रपति ने कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।

कंबोडिया में निवेश बढ़ाएगा भारत : अंसारी (लीड-1) Reviewed by on . नोमपेन्ह, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत ने बुधवार को कहा कि आसियान देशों के साथ सहयोग बढ़ाने के मामले में कंबोडिया का उसके लिए खास महत्व है। साथ ही यह भी कहा है कि नोमपेन्ह, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत ने बुधवार को कहा कि आसियान देशों के साथ सहयोग बढ़ाने के मामले में कंबोडिया का उसके लिए खास महत्व है। साथ ही यह भी कहा है कि Rating:
scroll to top