Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जुटेंगी 40 देशों की सुंदरियां | dharmpath.com

Wednesday , 14 May 2025

Home » भारत » कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जुटेंगी 40 देशों की सुंदरियां

कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जुटेंगी 40 देशों की सुंदरियां

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। महिला सशक्तिकरण की आवाज को बुलंद करने तथा कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ संदेश देने के लिए 40 देशों की सुंदरियां एकजुट होंगी। ये यहां टेन स्क्वेयर मीडिया एंड प्रोडेक्शन व रूबरू ग्रुप की ओर से आयोजित ‘मिस सुपर मॉडल वल्र्डवाइड 2018’ में हिस्सा लेंगी।

टेन स्क्वेयर मीडिया के डायरेक्टर मनदीप ठाकरन ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अपनी यात्रा में ये सभी मॉडल भारत के मुख्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी करेंगी। 16 मार्च से शुरू होने वाली प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले 26 मार्च को होगा।

सौंदर्य प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए मशहूर टेन स्क्वेयर मीडिया एंड प्रोडेक्शन व रूबरू ग्रुप की ओर से आयोजित होने वाली ‘मिस सुपर मॉडल वल्र्डवाइड 2018’ प्रतियोगिता 10 दिन तक चलने वाले कार्यक्रम का हिस्सा है।

प्रेस वार्ता में मिस मलेशिया और 2016 की मिस सुपर मॉडल वल्र्डवाइड रह चुकी जोजो और वल्र्ड ब्यूटी कांग्रेस के प्रेसिडेंट जमीर हुसेय्नोव भी मौजूद रहे।

इससे पहले सुंदरियों ने 15 मार्च को कंसेप्ट शूट में मॉडल्स हिस्सा लिया। 17 मार्च को राजधानी दिल्ली भ्रमण के साथ विदेशी सुंदरियां महायज्ञ, 18 मार्च को बेटी बचाओ से संबंधित एक अभियान, 19 मार्च को फैशन शो, 20 को ताजमहल का दीदार, 21 टेलेंट शो, 22 को भारतीय वेशभूषा के फैशन शो, 23 को महिला सशक्तिकरण अभियान, 24 को राष्ट्रीय परिधान प्रतियोगिता, 25 को प्रतियोगिता का पहला राउंड तथा 26 को साइबर सिटी गुरुग्राम के किंगडम ऑफ ड्रीम्स में ग्रांड फिनाले का आयोजन किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में अस्ट्रेलिया, बेलारूस, चीन, इजिप्ट, इथोपिया, इजराइल, कजाकिस्तान, केन्या, लेबनान, मलेशिया, मैक्सीको, म्यांमार, नीमिबया, नेपाल, न्यूजीलैंड, फिलिपिंस, रशिया, साउथ अफ्रीका, साउथ कोरिया, श्रीलंका, थाईलैंड, तुर्की, उजबेकिस्तान व भारत सहित 40 से अधिक देशों की सुंदरियां हिस्सा ले रही हैं। 10 दिन के शेड्यूल में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां भी इन संदुरियों का मनोबल बढ़ाने के लिए इनसे मुलाकात करेंगी।

कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जुटेंगी 40 देशों की सुंदरियां Reviewed by on . नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। महिला सशक्तिकरण की आवाज को बुलंद करने तथा कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ संदेश देने के लिए 40 देशों की सुंदरियां एकजुट होंगी। ये यहां नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। महिला सशक्तिकरण की आवाज को बुलंद करने तथा कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ संदेश देने के लिए 40 देशों की सुंदरियां एकजुट होंगी। ये यहां Rating:
scroll to top