Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 कर्नाटक ने चक्रवात प्रभावित ओडिशा को दिए 10 करोड़ रुपये | dharmpath.com

Tuesday , 6 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » कर्नाटक ने चक्रवात प्रभावित ओडिशा को दिए 10 करोड़ रुपये

कर्नाटक ने चक्रवात प्रभावित ओडिशा को दिए 10 करोड़ रुपये

बेंगलुरू, 9 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक सरकार ने चक्रवात फानी से प्रभावित ओडिशा को 10 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है। इसका उपयोग प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के कार्यो में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, “इस राशि (10 करोड़ रुपये) को भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री राहत कोष के बैंक खाते में जमा किया गया है।”

ओडिशा में चक्रवात के कारण कुल 41 लोगों की जान गई है। राज्य में चक्रवात से तटीय क्षेत्रों में व्यापक नुकसान हुआ है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया और जनजीवन के दोबारा सामान्य होने की कामना की।

कर्नाटक ने चक्रवात प्रभावित ओडिशा को दिए 10 करोड़ रुपये Reviewed by on . बेंगलुरू, 9 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक सरकार ने चक्रवात फानी से प्रभावित ओडिशा को 10 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है। इसका उपयोग प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने क बेंगलुरू, 9 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक सरकार ने चक्रवात फानी से प्रभावित ओडिशा को 10 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है। इसका उपयोग प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने क Rating:
scroll to top