Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 क्या पहले किसी प्रधानमंत्री ने दिव्यांगों के बीच मनाया था जन्मदिन? : मोदी | dharmpath.com

Wednesday , 14 May 2025

Home » भारत » क्या पहले किसी प्रधानमंत्री ने दिव्यांगों के बीच मनाया था जन्मदिन? : मोदी

क्या पहले किसी प्रधानमंत्री ने दिव्यांगों के बीच मनाया था जन्मदिन? : मोदी

नवसारी (गुजरात), 17 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 हजार से अधिक दिव्यांगों के बीच अपना 66वां जन्मदिवस मनाते हुए देश से पूछा कि क्या उनके पहले किसी प्रधानमंत्री कभी इस तरह से अपना जन्मदिन मनाया था?

प्रधानमंत्री का जन्मदिवस समारोह दक्षिण गुजरात के इस शहर में मनाया जा रहा है। यहां एक साथ तीन विश्व रिकॉड बनें हैं। इनमें पहला एक जगह पर सर्वाधिक संख्या में लोग सुनने का यंत्र पहन कर जुटने का है, दूसरा सर्वाधिक संख्या में विभिन्न तरह के विकलांगों को साजो-सामान देने का व तीसरा ह्वील चेयर के जरिए ‘लोगो’ बनाए जाने का है।

मोदी ने वहां जुटे जन समूह से गुजराती में कहा, “मैं भाग्यशाली हूं कि यह दिन इतने सारे दिव्यांगों के साथ मना रहा हूं। क्या किसी प्रधानमंत्री ने कभी ऐसा किया है?”

उन्होंने कहा कि इससे पहले की सरकार ने दिव्यांगों के लिए केवल 57 शिविर आयोजित किए थे, जबकि हमने दो साल में ही 4000 आयोजित कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि असमर्थता को लेकर दिव्यांगों पर तरस का भाव न रखें। उनका भी आत्म सम्मान है। उन्होंने घोषणा की कि सभी क्षेत्रों के लिए एक समान संकेत की भाषा होगी।

उन्होंने कहा कि जैसे यहां के लोग तमिल नहीं समझते। उसी तरह से अलग-अलग क्षेत्रों के लिए संकेत की भाषा भी अलग-अलग है। हमलोगों के सबके लिए एक संकेत भाषा का कार्यक्रम शुरू किया है। इसलिए यह सबके लिए समान होगी।

इस अवसर पर करीब 11 हजाार 232 विकलांगों को ह्वीलचेयर, तिपहिया, स्मार्ट स्टिक, स्मार्ट फोन, विशेष सॉफ्टवेयर युक्त लैपटॉप दिया गया।

क्या पहले किसी प्रधानमंत्री ने दिव्यांगों के बीच मनाया था जन्मदिन? : मोदी Reviewed by on . नवसारी (गुजरात), 17 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 हजार से अधिक दिव्यांगों के बीच अपना 66वां जन्मदिवस मनाते हुए देश से पूछा कि क्या उनके पहल नवसारी (गुजरात), 17 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 हजार से अधिक दिव्यांगों के बीच अपना 66वां जन्मदिवस मनाते हुए देश से पूछा कि क्या उनके पहल Rating:
scroll to top