Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 चीन के 2 जहाजों ने जापानी जलसीमा में प्रवेश किया | dharmpath.com

Thursday , 15 May 2025

Home » विश्व » चीन के 2 जहाजों ने जापानी जलसीमा में प्रवेश किया

चीन के 2 जहाजों ने जापानी जलसीमा में प्रवेश किया

टोक्यो, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के दो गश्ती जहाज शनिवार को पूर्वी चीन सागर में सेनकाकू द्वीप के पास जापान की जलसीमा में प्रवेश कर गए।

जापान कोस्ट गार्ड (जेसीजी) ने इस बारे में जानकारी दी।

जापान की समाचार एजेंसी क्योदो ने जेसीजी के हवाले से बताया कि चीन के जहाज सुबह 10 बजे जापान की जलसीमा में घुसे और लगभग दो घंटे बाद इससे बाहर निकले। चीन के जहाजों ने इस साल 29वीं बार जापान की जलसीमा में प्रवेश किया है।

चीन के जहाजों ने इससे पहले नौ अक्टूबर को जापान की जलसीमा में प्रवेश किया था।

कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने नौकाओं को जापान की जलसीमा से दूर रहने की चेतावनी दी है।

चीन के जहाज जापान नियंत्रित निर्जन टापू के आसपास लगातार जलसीमा में प्रवेश कर रहे हैं। इस टापू पर चीन और ताइवान अपने-अपने प्रभुत्व का दावा करते हैं। चीन इसे दियाओयू तो ताइवान इसे तियाओयूताई कहता है।

चीन के 2 जहाजों ने जापानी जलसीमा में प्रवेश किया Reviewed by on . टोक्यो, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के दो गश्ती जहाज शनिवार को पूर्वी चीन सागर में सेनकाकू द्वीप के पास जापान की जलसीमा में प्रवेश कर गए।जापान कोस्ट गार्ड (जेसीजी टोक्यो, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के दो गश्ती जहाज शनिवार को पूर्वी चीन सागर में सेनकाकू द्वीप के पास जापान की जलसीमा में प्रवेश कर गए।जापान कोस्ट गार्ड (जेसीजी Rating:
scroll to top