हुनान प्रांत के बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय ने बुधवार को कहा कि प्रांत में लगातार जारी बारिश से नदियों का जल-स्तर बढ़ गया है, भूस्खलन और चट्टान खिसकने की भी घटनाएं हुई हैं। हेंगशेन काउंटी में तीन लोगों की मौत हो गई।
मुख्यालय के मुताबिक शियांगतान काउंटी में बुधवार सुबह करीब सात बजे भूस्खलन के कारण एक घर ढह गया, जिसके बाद से एक व्यक्ति लापता है। लोंगहुई काउंटी में एक अन्य व्यक्ति के भी लापता होने की सूचना है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण 530 घर ढह गए और 11,900 लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने पर मजबूर होना पड़ा।
गुआंग्शी क्षेत्रीय नागरिक मामलों के विभाग ने बुधवार को बताया कि यहां लगातार जारी बारिश के कारण मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लापता हो गए। एक व्यक्ति बाढ़ के पानी के साथ बह गया और एक व्यक्ति भूस्खलन में जमींदोज हो गया।