बयान के अनुसार, पी.सुन्दर राज (पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव) को पुलिस अधीक्षक एस.आई.बी., रायपुर, अभिषेक पाठक (पुलिस अधीक्षक बिलासपुर) को सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन पुलिस मुख्यालय रायपुर, अजय यादव (सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नया रायपुर) को पुलिस अधीक्षक जांजगीर चापा, जे.एस. वट्टी (पुलिस अधीक्षक कोण्डा गांव) को सेनानी 5वीं वाहिनी जगदलपुर, आर.पी. साय (सहायक पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता नया रायपुर) को पुलिस अधीक्षक सुरजपुर पदस्थ किया गया है।
बयान के अनुसार, इसी प्रकार अमरेश मिश्रा (पुलिस अधीक्षक, कोरबा) को पुलिस अधीक्षक दुर्ग, एच.आर मनहर (पुलिस अधीक्षक, बेमेतरा) को सेनानी दूसरी वाहिनी बिलासपुर, मयंक श्रीवास्तव (पुलिस अधीक्षक, दुर्ग) को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, बी.एस. ध्रुव (पुलिस अधीक्षक कोरिया) को सेनानी तीसरी वााहिनी रायपुर, टी.एक्का (पुलिस अधीक्षक पीटीएस राजनांदगांव) को पुलिस अधीक्षक बेमेतरा, जितेन्द्र मीणा (पुलिस अधीक्षक कांकेर) को सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात पुलिस मुख्यालय रायपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
बयान में आगे कहा गया है कि प्रशांत अग्रवाल (पुलिस अधीक्षक जांजगीर) को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, डी. श्रवण (पुलिस अधीक्षक सुकमा) को पुलिस अधीक्षक कोरबा, प्रखर पांडेय (पुलिस अधीक्षक सूरजपुर) को पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा, आई.के.इलेसेला (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर) को पुलिस अधीक्षक सुकमा, एस.के. सिंह (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा) को पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव, आशुतोष सिंह (एसडीओपी अम्बिकापुर) को पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा दुर्ग, जितेन्द्र शुक्ला (सीएसपी अम्बिकापुर) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, मोहित गर्ग (सीएसपी कोतवाली बिलासपुर) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर, डॉ. अभिषेक पल्लव (एसडीओपी पिथौरा महासमुन्द) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा, सुजीत कुमार (सेनानी 13वीं वाहिनी बांगों) को पुलिस अधीक्षक कोरिया और एम.एल. कोटवानी (पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा) को पुलिस अधीक्षक कांकेर पदस्थ किया गया है।