Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 छत्तीसगढ़ में बनेगा जीव-जंतु कल्याण बोर्ड | dharmpath.com

Saturday , 3 May 2025

Home » भारत » छत्तीसगढ़ में बनेगा जीव-जंतु कल्याण बोर्ड

छत्तीसगढ़ में बनेगा जीव-जंतु कल्याण बोर्ड

बोर्ड चालू वित्तवर्ष में ही अपना कार्य शुरू कर देगा। कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष तथा कृषि उत्पादन आयुक्त इस समिति के उपाध्यक्ष होंगे।

पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने यहां सोमवार को बताया कि पशुधन के प्रति क्रूरता निवारण के लिए वर्तमान विधियों का निरंतर अध्ययन करते रहना तथा समय-समय पर इन विधियों में जरूरत के अनुरूप संशोधन करने के लिए राज्य शासन को परामर्श देने का कार्य भी बोर्ड द्वारा किया जाएगा।

समिति में संचालक पशु-चिकित्सा सेवाएं, रजिस्टार छत्तीसगढ़ राज्य गो-सेवा आयोग, रजिस्टार छत्तीसगढ़ राज्य पशु चिकित्सा परिषद तथा कार्यालय प्रमुख अथवा रजिस्टार छत्तीसगढ़ जीव-जंतु कल्याण बोर्ड इस समिति में शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के अनुमोदन के बाद वित्त विभाग द्वारा बोर्ड के लिए दस पदों की संरचना को मंजूरी दे दी गई है।

आर्थिक सहायता के अनुदान द्वारा अथवा पिंजरा पोल गौशाला पशु संरक्षण गृह, पशु शरणालय, पशु-पक्षी उद्यान आदि बनाए जाने के लिए प्रोत्साहन देने का कार्य भी बोर्ड की जिम्मेदारी में शामिल होगी।

राज्य शासन ने पशु चिकित्सा विभाग के अंतर्गत गठित जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के लिए विभिन्न संवर्गों के दस पदों की स्वीकृति भी दे दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

छत्तीसगढ़ में बनेगा जीव-जंतु कल्याण बोर्ड Reviewed by on . बोर्ड चालू वित्तवर्ष में ही अपना कार्य शुरू कर देगा। कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष तथा कृषि उत्पादन आयुक्त इस समिति क बोर्ड चालू वित्तवर्ष में ही अपना कार्य शुरू कर देगा। कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष तथा कृषि उत्पादन आयुक्त इस समिति क Rating:
scroll to top