Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 जबलपुर के सोमती नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, चार लोगों की मौत | dharmpath.com

Wednesday , 30 April 2025

Home » राज्य का पन्ना » जबलपुर के सोमती नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, चार लोगों की मौत

जबलपुर के सोमती नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, चार लोगों की मौत

April 11, 2025 8:39 am by: Category: राज्य का पन्ना Comments Off on जबलपुर के सोमती नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, चार लोगों की मौत A+ / A-

जबलपुर– मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया का रहा है कि सभी लोग चरगंवा से जबलपुर आ रहे थे।

हादसा जबलपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर चरगंवा थाना क्षेत्र का है। यहां सोमती नदी में पुल से स्कॉर्पियो नीचे गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही चरगंवा थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्कॉर्पियो नंबर MP04 BA 6954 में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार की बॉडी को सब्बल से फैलाया और अंदर फंसे दो लोगों को बाहर निकाला। दोनों घायल बोलने की हालत में नहीं थे। घायलों में 35 वर्षीय मनोज प्रताप पुत्र गोविंद पटेल निवासी चौकीताल और 36 वर्षीय जितेंद्र लोधी पुत्र नारायण पटेल लोधी निवासी चौकीताल शामिल हैं।

जबलपुर के सोमती नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, चार लोगों की मौत Reviewed by on . जबलपुर- मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से जबलपुर- मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से Rating: 0
scroll to top