Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 जापान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 200 हुई (लीड-1) | dharmpath.com

Sunday , 11 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » जापान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 200 हुई (लीड-1)

जापान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 200 हुई (लीड-1)

टोक्यो, 12 जुलाई (आईएएनएस)। जापान में भारी बारिश से आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 200 हो गई है। बाढ़ और भूस्खलन के चलते लापता दर्जनों लोगों को खोजने का अभियान अभी जारी है।

अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, तलाशी अभियान में 70,000 से कर्मी जुटे हुए हैं। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में 60 से अधिक लोग लापता हैं।

बाढ़ से हिरोशिमा, ओकायामा और एहिमे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

दमकल एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि गुरुवार सुबह तक 6700 लोग आपातकालीन शरणगाहों में थे।

कुछ शिविर वातानुकूलित नहीं हैं, ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्मी से संबंधित बीमारियां होने की चेतावनी दी है। मौसम एजेंसी ने कहा है कि आगामी सप्ताहों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मंत्रालय ने विशेष रूप से फूड प्वाइजनिंग होने की चेतावनी दी है क्योंकि पूर्व में रेफ्रिजरेटर के अभाव में शरणार्थी शिविर में रह रहे लोग फूड प्वाइजनिंग का सामना कर चुके हैं।

पश्चिमी जापान में परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।

जापान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 200 हुई (लीड-1) Reviewed by on . टोक्यो, 12 जुलाई (आईएएनएस)। जापान में भारी बारिश से आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 200 हो गई है। बाढ़ और भूस्खलन के चलते लापता दर्जनों लोगों को टोक्यो, 12 जुलाई (आईएएनएस)। जापान में भारी बारिश से आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 200 हो गई है। बाढ़ और भूस्खलन के चलते लापता दर्जनों लोगों को Rating:
scroll to top